Greater Noida: Life in danger due to passion, watch the video

Greater Noida: टशन के चक्कर में जान पर बन आई, देखिए वीडियो

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida: ख़बर ग्रेटर नोएडा से जहां एक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। जहां तेज स्टंट के चक्कर में गाड़ी पलट गई हालांकि मौके पर मौजूद छात्रों ने कार सवार और उसके दोस्तों को गाड़ी से निकाला, जिससे किसी तरह उनकी जान बच गई।

ये भी देखें: इंदिरा-मोदी में से सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री कौन ?

बताया जा रहा है कि कार सवार युवक सड़क पर चल रहीं कुछ छात्राओं के सामने फिल्मी अंदाज में स्टंट दिखाने की कोशिश कर रहा था। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

फिलहाल थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए वाहन चालक की पहचान शुरू कर दी है और जांच जारी है। पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना फिर एक बार यह संदेश देती है कि सड़कें स्टंट दिखाने की नहीं, जिम्मेदारी से चलने की जगह हैं।