tv journalist pinki raj purohit starts her new inning

Pinki Rajpurohit: इस न्यूज़ चैनल से जुड़ीं पिंकी राजपुरोहित  

TV
Spread the love

Pinki Rajpurohit: टीवी पत्रकार पिंकी राजपुरोहित ने नई पारी की शुरुआत कर दी है। दक्षिण भारत में अपनी खास पहचान बना चुकीं पिंकी ने ABP न्यूज़ के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी है। इसके पहले पिंकी राजपुरोहित करीब ढाई साल से ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) के साथ जुड़ी थीं और वो बतौर स्पेशल करेसपॉन्डेंट दक्षिण भारत के तौर पर काम कर रही थीं।

ये भी पढ़ें: AIR India Plane Crash: उड़ान से ठीक पहले यात्रियों की आखिरी तस्वीर, कहानी पढ़कर रो पड़ेंगे!

pic-social media

पिंकी राजपुरोहित ने दक्षिण भारत की रिपोर्टिंग के साथ-साथ देशभर में हुए चुनावों, रक्षा क्षेत्र और अंतरिक्ष पत्रकारिता में भी अपनी मजबूत पकड़ और पहचान बनाई है। मूल रूप से राजस्थान के सिरोही जिले से ताल्लुक रखने वाली पिंकी राजपुरोहित को पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 13 वर्षों का अनुभव है। ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ और ‘एबीपी न्यूज’ से पहले उन्होंने वह ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) और ‘एएनआई’ (ANI) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ भी काम किया है। 

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो पिंकी ने अपनी ग्रेजुएशन चेन्नई से की है। चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 से जुड़ी उनकी कवरेज काफी चर्चित रही और इसे काफी सराहना मिली थी।

ख़बरी मीडिया की तरफ से पिंकी राजपुरोहित को उनकी नई पारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं।