Patna News: सीएम नीतीश कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है।
Patna News: बिहार में हाल ही में नई सरकार के गठन के बाद सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। बिहार सरकार (Bihar Government) द्वारा हाल ही में गठित तीन नए विभागों का आज शनिवार को मंत्रियों के बीच औपचारिक रूप से बंटवारा कर दिया गया। इस फैसले को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सरकार की प्राथमिकताओं से जोड़कर देखा जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

शिक्षा और उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी सुनील कुमार को
जारी आदेश के मुताबिक, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार (Minister Sunil Kumar) को अब उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इससे पहले वे स्कूल शिक्षा से जुड़े कार्यों को देख रहे थे। उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार मिलने से विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों से जुड़े फैसलों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
युवा रोजगार-कौशल विकास विभाग संजय सिंह टाइगर के हवाले
श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर को नवगठित युवा रोजगार-कौशल विकास विभाग का दायित्व सौंपा गया है। सरकार ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस विभाग का गठन किया है। इसे श्रम संसाधन विभाग से जोड़कर रोजगार सृजन और प्रशिक्षण योजनाओं को एकीकृत रूप से लागू करने की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Bihar: पटना में 13–15 दिसंबर- राष्ट्रीय उत्साह के साथ ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स मीट 2025–26 का भव्य आगाज़
अरुण शंकर प्रसाद के विभागीय दायित्वों में बदलाव
मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के विभागीय दायित्वों में भी बदलाव किया गया है। पहले उनके पास पर्यटन विभाग के साथ कला, संस्कृति-युवा विभाग की जिम्मेदारी थी। अब कला संस्कृति से युवा विभाग को अलग कर दिया गया है और युवा विभाग को रोजगार-कौशल विकास विभाग के साथ जोड़ दिया गया है, जिससे युवाओं से जुड़ी योजनाओं को सीधे रोजगार और प्रशिक्षण से जोड़ा जा सके।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सुरेंद्र मेहता को डेयरी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी
इसके अलावा मंत्री सुरेंद्र मेहता को डेयरी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास पहले से मत्स्य-पशु संसाधन विभाग है। डेयरी विभाग जुड़ने से पशुपालन, दूध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए नीतिगत फैसलों में बेहतर समन्वय की उम्मीद की जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Bihar: ग्लोबल अवसरों का पासपोर्ट अब पटना से, नीतीश सरकार दे रही है फ्री विदेशी भाषा प्रशिक्षण का मौका
सिविल एविएशन विभाग सीएम नीतीश के पास
बिहार सरकार द्वारा हाल ही में गठित नागरिक उड्डयन (सिविल एविएशन) विभाग की जिम्मेदारी सीएम नीतीश कुमार ने अपने पास रखी है। माना जा रहा है कि राज्य में हवाई संपर्क बढ़ाने, नए एयरपोर्ट विकसित करने और हवाई सेवाओं के विस्तार पर मुख्यमंत्री स्वयं नजर रखेंगे।
