Greater Noida West

Greater Noida West: इको विलेज-1 सोसाइटी में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट राजनीति
Spread the love

महादेव सेवा परिवार ने किया आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

Greater Noida West News: लोक आस्था के पावन पर्व छठ पूजा का आयोजन महादेव सेवा परिवार द्वारा इको विलेज-1 सोसाइटी स्थित इको मार्ट परिसर के सामने हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। चार दिनों तक चले इस व्रत को सोसाइटी के निवासियों ने पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया। प्रातःकाल 4 बजे से ही व्रतीजन नव निर्मित छठ घाट पर एकत्र हुए। भगवान सूर्यदेव और छठी मैया को जल एवं दूध से अर्घ्य अर्पित कर सभी ने अपने परिवार की खुशहाली, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

ये भी पढ़े: Traffic Alert: आज और कल नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद जाने वाले, ये ट्रैफिक एडवाइज़री पढ़ लें

पूरे आयोजन स्थल को दीपों और फूलों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने घाट पर पूजा के दौरान पारंपरिक गीतों और भजन गाकर भक्ति भाव का माहौल बना दिया। महादेव सेवा परिवार के संयोजक ने कहा, “छठ मइया की कृपा से यह आयोजन सफल रहा। सभी सोसाइटी निवासियों ने मिलकर भक्ति, सहयोग और समर्पण का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।” वहीं स्थानीय निवासी ने बताया, “यह ऐसा अवसर था जब हमारे सोसाइटी में इतनी सुंदर व्यवस्था और सामूहिक भावना के साथ छठ पूजा का आयोजन हुआ।

ये भी पढ़े: Noida: साइबर अपराधियों से बचने के तरीके बताएगी नोएडा पुलिस, CP लक्ष्मी सिंह से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें