Bihar

Bihar: CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई कैबिनेट की पहली बैठक, 25 नवंबर को लिए जाएंगे अहम फैसले

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar में एनडीए सरकार के गठन के बाद सीएम नीतीश की नई कैबिनेट की पहली बैठक 25 नवंबर को होगी।

Bihar News: बिहार में एनडीए सरकार (NDA Government) के गठन के बाद सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की नई कैबिनेट की पहली बैठक 25 नवंबर को होगी। यह बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री की 10वीं पारी में यह पहली कैबिनेट बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें नई विधानसभा (New Assembly) का पहला सत्र बुलाने पर औपचारिक निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही कई बड़े प्रशासनिक फैसले लिए जाने की भी संभावना है। इससे पहले नीतीश कैबिनेट के 26 मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया। पढ़िए पूरी खबर…

मुख्यमंत्री के पास सामान्य प्रशासन, डिप्टी सीएम को गृह विभाग

इस बार सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग हैं। गृह विभाग पहली बार उनके पास नहीं है और इसे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौंपा गया है। वहीं दूसरे डिप्टी सीएम को भूमि राजस्व और खनन विभाग मिला है। यह बदलाव सरकार के कार्यकारी संतुलन और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

कैबिनेट बैठक में सभी मंत्री होंगे शामिल

10वीं बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल की यह पहली बैठक है। इसमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के अलावा सभी 26 कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में कई नए चेहरे भी शामिल होंगे, जो पहली बार इस सत्र में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने युवा और अनुभवी दोनों को मंत्रिमंडल में संतुलित स्थान देने का प्रयास किया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

युवा चेहरों को मौका

नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) में युवा और अनुभवी नेताओं का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला है। नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को सूचना प्रौद्योगिकी व खेल विभाग, नितिन नवीन को पथ निर्माण एवं नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। वहीं मंगल पांडे (स्वास्थ्य), दिलीप जायसवाल (उद्योग), रामकृपाल यादव (कृषि) जैसे वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है। यह नीतीश कुमार की उस सोच का प्रमाण है जिसमें युवाओं को आगे लाने के साथ अनुभव का भी पूरा सम्मान होता है।

ये भी पढ़ेंः Bihar News: NDA सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाने में करेगी तेज़ी से काम: CM Nitish Kumar

महिलाओं और युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरेगा मंत्रिमंडल

प्रदेश की महिलाएं और युवा इस कैबिनेट से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। नीतीश कुमार ने हमेशा महिलाओं के सशक्तीकरण और युवाओं को अवसर देने की नीति पर काम किया है। नई कैबिनेट में युवा चेहरों की अच्छी-खासी भागीदारी इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में बिहार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

ये भी पढ़ेंः Bihar Cabinet Ministers 2025: नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली, देखें पूरी लिस्ट

नई सरकार में 88 प्रतिशत मंत्री करोड़पति

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार नई कैबिनेट के 88 प्रतिशत मंत्री करोड़पति हैं और मंत्रियों की औसत संपत्ति 5.32 करोड़ रुपये है। लेकिन बिहार की जनता जानती है कि सीएम नीतीश कुमार और उनकी टीम की असली पूंजी उनकी मेहनत, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण है। यही वजह है कि जनता ने लगातार दसवीं बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का जनादेश दिया।