Delhi में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है सीएम रेखा गुप्ता की सरकार।
Delhi News: दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) की सरकार। अब राजधानी में ऐसे लोग, जिन्हें दो वक्त का भोजन जुटाने में भी मुश्किल होती है, वे मात्र 5 रुपये में भरपेट पौष्टिक खाना खा सकेंगे। दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने राजधानी में जल्द ही अटल कैंटीन (Atal Canteen) की शुरुआत करने का फैसला किया है, जिसके लिए तिमारपुर में पहला शिलान्यास हो चुका है। पढ़िए पूरी खबर…
तिमारपुर में पहली अटल कैंटीन का शिलान्यास
आपको बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने खुद तिमारपुर के जेजे क्लस्टर स्थित संजय बस्ती में पहली अटल कैंटीन का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र में किया गया वादा अब हकीकत बनने जा रहा है। मात्र 5 रुपये में पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराकर दिल्ली सरकार गरीबों के जीवन में सम्मान और सुकून ला रही है।

25 दिसंबर तक 100 अटल कैंटीन शुरू करने का लक्ष्य
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने स्पष्ट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को पूरे दिल्ली में 100 अटल कैंटीन शुरू करने का लक्ष्य है। सरकार मिशन मोड में काम कर रही है जिससे समय से पहले यह जनकल्याणकारी योजना हर जरूरतमंद तक पहुंच सके।
ये भी पढ़ेंः Delhi: साहित्य आजतक में मनोरंजन का डबल डोज़, 21-23 नवंबर तक लगेगा सितारों का मेला
आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी अटल कैंटीन
हर अटल कैंटीन में साफ-सुथरा सर्विंग एरिया, डिजिटल टोकन सिस्टम, रियल-टाइम CCTV मॉनिटरिंग और शुद्ध पेयजल की सुविधा होगी। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) का जोर है कि गरीब भी सम्मान और सुरक्षा के साथ भरपेट भोजन कर सके। यह व्यवस्था दर्शाती है कि सरकार गरीबों के प्रति कितनी संवेदनशील और गंभीर है।

गरीबों का गेम चेंजर साबित होगी योजना
जो मजदूर सुबह-सुबह घर से निकलते हैं, जिनके पास खाना बनाने का समय या साधन नहीं है, जो बाहर महंगे दामों में खाना खाने को मजबूर हैं, उनके लिए अटल कैंटीन वरदान साबित होने वाली है। रेखा सरकार की यह पहल न सिर्फ भूख मिटाएगी बल्कि गरीबों को आत्मसम्मान भी देगी।
ये भी पढ़ेंः Delhi News: श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस, दिल्लीवासियों को CM रेखा गुप्ता ने किया आमंत्रित
दिल्ली की जनता ने जिस विश्वास के साथ बीजेपी को सत्ता सौंपी, उसे सीएम रेखा गुप्ता जी संकल्प के साथ पूरा कर रही हैं। अटल कैंटीन इसका जीता-जागता प्रमाण है कि दिल्ली में अब गरीबों का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
