बिहार के गुड न्यूज़..2024 में तैयार होगा ये एक्सप्रेसवे

बिहार

Bihar Development : बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि करीब एक दशक से बिहार ने विकास की राह में काफी गति से बढ़ रहा है। किसी भी राज्य और देश के तेजी से विकास में एक सबसे बड़ा योगदान रहा है उस राज्य और उस देश की रोड और आधारभूत संरचना यानी बेहतर रोड़ की। इसका कारण है कि बेहतर रोड ही किसी भी राज्य के विकास को रफ्तार देता है।
ये भी पढ़ेः बिहार के लिए अच्छी खबर..इन जिलों में लगेगी अडाणी ग्रुप की फैक्ट्री

Pic Social media

साल 2023 का आखिरी महीना भी आधे से भी ज्यादा बीत गया है, और अब लोग यह सोच रहे हैं, कि बिहार को क्या-क्या खास अगले साल मिलने वाला है। आज हम आपको आगे खबर में बताएंगे कि बिहार को अगले साल सड़के के मामले में क्या मिलने वाला है।

बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन

बिहार (Bihar) में रोड की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए बिहार के बख्तियारपुर (Bakhtiyarpur) से मोकामा (Mokama) के बीच फोरलेन रोड (Fourlane road) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, इसका निर्माण बहुत ही तेजी से किया जा रहा है। वहीं इसका निर्माण 2024 में कंप्लीट हो जाएगा।

छपरा हाजीपुर फोरलेन

बिहार के कोने-कोने तक रोड की कनेक्टविटी को और बेहतर बनाने के लिए बिहार के छपरा से हाजीपुर (Chhapra to Hajipur) के बीच भी एक शानदार फोर लाइन का निर्माण चल रहा है। इसका निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और इस फोरलेन का निर्माण 2024 के जून तक करने की संभावना है। इस सड़को को पूरा करने का लक्ष्य साल 2024 के जून तक रखा गया है।

सड़क निर्माण का काम हो रहा है जोरों से

बिहार के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का सड़क निर्माण में बड़ हाथ है। जिसके तहत गांव से शहर को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, निर्धारित समय के भीतर इन सड़कों के निर्माण को पूरा कर लेना है। बिहार के हर गांव में सड़क का निर्माण करना मुख्यमंत्री की योजना का लक्ष्य था। इसके बाद इसमें बेहतरीन तरीके से काम किया जा रहा है।

बख्तियारपुर- मोकामा (Bakhtiyarpur- Mokama) के बीच फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। यह निर्माण कार्य साल अगले साल पूरा हो जाएगा। इससे यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके साथ ही आसपास के लोगों को भी फायदा होगा। साल 2024 के जून के महीने में इस सड़क निर्माण के काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बिहार की सड़क की कनेक्टिवीटी अच्छी हो, इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

एक खबर की मानें तो साल 2024 में बिहार की सड़के चकाचक हो जाएगी। आपको बता दें कि साल 2024 में बिहार में 17 हजार किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे दिए गए हैं।