Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के पहले चरण में गुरुवार को 121 सीटों पर 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के चुनावी इतिहास (History) में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। इस उत्साहजनक मतदान के बाद सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया और इसे लोकतांत्रिक जागरूकता का प्रतीक बताया।

सीएम नीतीश कुमार ने जताया आभार
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार के लोगों ने लोकतंत्र को मजबूती देने में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड मतदान बिहार की जनता के विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। सीएम ने अपने संदेश में कहा ‘बिहार के लोगों का हृदय से धन्यवाद। आपने लोकतंत्र की सच्ची भावना को जीवित रखा है।’
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बिहार ने की है अभूतपूर्व तरक्की: सीएम नीतीश
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि पिछले वर्षों में बिहार ने अभूतपूर्व विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य है कि बिहार को देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल किया जाए। उन्होंने लिखा, ‘बिहार की जनता ने हर क्षेत्र में प्रगति की मिसाल पेश की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, महिला सशक्तिकरण और रोजगार में हमने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।’
ये भी पढ़ेंः Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में PM मोदी का असर, CM नीतीश के लिए ओपिनियन पोल में बड़ी खुशखबरी
लोकतंत्र में मतदान अधिकार ही नहीं, दायित्व भी
मुख्यमंत्री ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि नागरिकों का दायित्व भी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे आने वाले दूसरे चरण के मतदान (11 नवंबर) में भी उसी जोश और उत्साह के साथ भाग लें। सीएम नीतीश ने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति जनता के सक्रिय सहयोग से ही बढ़ती है, और बिहार के मतदाताओं ने इस भावना को बखूबी निभाया है।

‘बिहार और आगे बढ़े, सबका सम्मान हो, सबका विकास हो’
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने अपने संदेश में कहा कि बिहार की जनता ने हमेशा विकास की राजनीति पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य ‘सबका सम्मान, सबका विकास’ सुनिश्चित करना है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा- ‘हम सबका लक्ष्य एक है – बिहार और आगे बढ़े, सबका सम्मान हो, सबका विकास हो।’
ये भी पढ़ेंः Bihar Election 2025: CM नीतीश कुमार ने किया मतदान, लोगों से की वोटिंग की अपील, देखें वीडियो
अब दूसरे चरण की तैयारी तेज
पहले चरण में ऐतिहासिक मतदान के बाद अब दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। बिहार में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है, वहीं सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने जनता से फिर अपील की है कि वे एक बार फिर लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें।
