bpsc paper leak

Bihar News: BPSC परीक्षा में पेपर को लेकर बवाल का वीडियो

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar News: BPSC Paper– बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर पटना जिला प्रशासन ने एक वीडियो जारी किया है जो पटना के बापू परीक्षा भवन का बताया जा रहा है. इस वीडियो में कुछ उपद्रवी तत्व प्रश्न पत्र लूटते और फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. उपद्रवी तत्वों द्वारा प्रश्नपत्र लूटने और फाड़ने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

वीडियो में बदमाशों द्वारा प्रश्नपत्र बाहर भेजने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा लूटे हुए क्वेश्चन पेपर का पैकेट लहराते हुए और गेट तोड़कर बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

आयोग के अध्यक्ष का क्या कहना है ?

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे शुरू हुई बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. परीक्षा के बीच दोपहर एक बजे के बाद सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए. इस घटना के बाद पटना के बापू सभागार में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्नपत्र अलग-अलग राज्यों से प्रिंट कराए गए थे और परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले लॉटरी के जरिए तय किया गया था कि किस केंद्र पर कौन सा सेट भेजा जाएगा. प्रश्नपत्र लीक की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि बीपीएससी द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को बिहार के 912 केंद्रों पर किया गया था. राजधानी पटना में 60 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ. इस परीक्षा के लिए चार लाख 83 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक हुई.