Bihar News: बिहार में ‘तबादला एक्सप्रेस’..बदल गए इन जिलों के DM

बिहार

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Bihar News: खबर बिहार से जहां तबादलों का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार ने कुल 9 आईएएस अधिकारियों (IAS Officers) का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें  कई जिलों के डीएम भी शामिल हैं। कई आईएएस अफसरों को वहीं अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। आईएएस अफसरों के तबादले से पहले बिहार पुलिस ( Bihar Police) के कई अफसरों का तबादला भी हुआ था। अब मंगलवार के दिन कई जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: लालू टू नीतीश का ‘राजगीर कनेक्शन’ ?

कुल 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, 7 जिलों के डीएम का ट्रांसफर किया गया है। शिवहर, जमुई,सासाराम, मुंगेर, औरंगाबाद, किशनगंज के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। जमुई के डीएम अवनीश सिंह को वहां से हटा दिया गया है और मुंगेर का नया डीएम बनाया गया है। बताते चलें कि मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव के पोस्ट पर तैनात राकेश कुमार को जमुई का नया डीएम बनाया गया है। मुंगेर के जिलाधिकारी पद पर तैनात नवीन कुमार को रोहतास का नया डीएम बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में सिर्फ 380 रुपए में सफ़र

जानिए किन अधिकारियों को मिली है नई पोस्टिंग

शिक्षा विभाग में मध्याह्न भोजन के निदेशक पद पर तैनात मिथिलेश मिश्र को प्राथमिक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिलाया।

बिहार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार को शिवहर का जिलाधिकारी बनाया गया। किशनगंज के डीएम को भी बदल दिया गया है। किशनगंज के मौजूदा डीएम श्रीकांत शास्त्री को औरंगाबाद का डीएम बनाया गया है। रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार को नगर विकास एवम आवास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।

औरंगाबाद के डीएम सुहर्ष भगत को भी ट्रांसफर कर दिया गया है। सुहर्ष भगत को राज्य स्वास्थ्य समिति में अपर कार्यपालक निदेशक बनाया गया।

6 जिलों के डीएम में किया गया फेर बदल

कुल मिलाकर शिवहर, जमुई, मुंगेर, सासाराम, किशनगंज, औरंगाबाद के डीएम बदले गए हैं। इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम सुहर्ष भगत का रहा। जेडीयू से बीजेपी में गए आरसीपी सिंह के सुहर्ष भगत दामाद हैं। सुहर्ष की शादी आरसीपी सिंह की लड़की लिपी सिंह से हुई है। लिपी सिंह बिहार कैडर की आईएएस हैं। वहीं, लिपी सिंह को भी सहरसा के एसपी पद से हटाकर BMP 2 डेहरी ऑन सोन का कमांडेंट बनाया गया था।

READ: Nitish Kumar- Lalu Yadav-Latest Political News-Loksabha Election 2024-NDA-INDIA-Modi-Political News-Latest News Top news