Bihar Politics: लालू टू नीतीश का ‘राजगीर कनेक्शन’ ?

बिहार

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

बिहार की सियासत में रविवार का दिन काफी उथल पुथल भरा रहा क्योंकि एक तरफ जहां नीतीश कुमार अपने मंत्रियों के साथ बैठक करते नज़र आये तो वहीं लालू यादव भी अपने बड़े बेटे तेज प्रताप के साथ राजगीर निकल लिए।

ये भी पढ़ें: पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में सिर्फ 380 रुपए में सफ़र

pic-social media

राजगीर का हम इसलिए जिक्र कर रहे है क्योंकि ये वहीं राजगीर है जहां नीतीश कुमार कुछ भी बड़ा करने से पहले यानी कि सत्ता बदलने से पहले राजगीर जरूर जाते हैं। लेकिन इसबार कुछ उलटा होता हुआ नज़र आया क्योंकि जब नीतीश कुमार लालू यादव के आवास पर उनसे मिलने पहुँचे तो तो वहां जाकर पता चला कि लालू जी तो बड़े बेटे के साथ राजगीर निकल लिए है।

ये भी पढ़ें: Health Tips: फिट रहने के लिए आज से ही शुरू कर दें ये काम

नीतीश कुमार के बारे में कहा जाता है कि उनकी अंतरात्मा राजगीर में ही जागती है। अंतरात्मा की आवाज पर ही वे कभी भाजपा तो कभी आरजेडी का साथ छोड़ते या हाथ पकड़ते हैं। लेकिन राजनीतिक पंडितों की माने तो लालू यादव इसबार उन्ही के अंदाज में नीतीश कुमार को जबाव देने जा रहे है और जल्द ही बिहार में कुछ बड़ा हो सकता है।

READ: Nitish Kumar- Lalu Yadav-Latest Political News-Loksabha Election 2024-NDA-INDIA-Modi-Political News-Latest News Top news