बिहार को हज़ारों करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा
Patna News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की राजधानी पटना पहुंचे जहाँ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका पटना एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने पटना में रोड शो किया। फिर पार्टी ऑफिस में बीजेपी नेताओं से मिले। वो पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी किया। बिहटा एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। इसके बाद वो रोहतास में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
ये भी पढ़ें: Bihar News: माननीय उप मुख्यमंत्री द्वारा किया गया ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’’ की शुरूआत

पटना में पीएम मोदी का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। नीतीश कैबिनेट के मंत्री भी वहां मौजूद थे। एयरपोर्ट से बीजेपी ऑफिस तक, लगभग साढ़े पांच किलोमीटर के रोड शो में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा हर तरफ रही। सड़कों पर महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ दिखाई दी। लोगों ने डमरू और ढोल बजाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पटना पहुंचे
पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद रोड शो। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ बेली रोड के किनारे देखने को मिली।
ये भी पढ़ें: Patna News: पटना प्रमंडल में 2,182 ग्रामीण पथ होंगे सुदृढ़
पटना एयरपोर्ट से शेखपुरा मोड़ से होते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान से गुजरा काफिला। इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचा पीएम मोदी का कारकेड। रोड शो के दौरान लोगों ने फूलों से पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। बेली रोड के किनारे बनाए गए बैरिकेंडिंग के पास भारी संख्या में लोग पीएम मोदी को देखने पहुंचे।
