Bihar

Bihar News: Nitish 2025 में फिर बनेंगे CM..मंत्री महेश्वर हजारी का बड़ा दावा

बिहार
Spread the love

2025 में NDA 225 सीट से ज्यादा सीटें जीतेगी

Bihar News: बिहार के सूचना और जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। मंत्री महेश्वर हजारी के बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों खूब चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि रविवार को बक्सर में मंत्री महेश्वर हजारी ने ऐलान किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही NDA के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। उन्होंने दावा किया कि एनडीए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 225 से ज़्यादा सीटें जीतेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। मंत्री हजारी ने बक्सर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम लोगों का टारगेट 2025 में फिर से नीतीश कुमार को सीएम बनाने का है। उन्होंने आगे कहा कि NDA पूरी तरह से एकजुट है। इसी एकजुटता की वजह से 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में 225 से ज़्यादा सीटों पर जीत हासिल होगी।

ये भी पढ़ेः Bihar News: CM Nitish ने निर्माणाधीन बिहटा-दानापुर एलिवेटेड रोड की प्रगति का लिया जायजा

बिहार में एनडीए को ही मिलेगी सफलता

पिछले विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड को कम सीटें मिलने को लेकर मंत्री हजारी ने कहा कि उस समय कुछ भ्रम की स्थिति बन गई थी, लेकिन हाल ही में हुए उपचुनाव में NDA की जीत ने यह साबित कर दिया कि अब कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी जो चुनाव हुआ, उसमें कोई भी कंफ्यूजन नहीं था। इसलिए बिहार में NDA ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की। हजारी RJD का उदाहरण देते हुए बोले कि जिन सीटों पर 40 साल से RJD जीत रही थी, वहां भी इस बार NDA ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि NDA की एकजुटता ही उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन का कारण बनी।

बिहार में हो रहा है खूब विकास-मंत्री हजारी

सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास पर चर्चा करते हुए मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि साल 2005 से पहले कोई नहीं सोच सकता था कि बिहार इतना विकास करेगा। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद कोई नहीं जानता था कि बिहार विकास करेगा, लेकिन सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार काफी आगे बढ़ा है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में सड़कों की जाल बिछा दी गई है, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला, बिजली की स्थिति में सुधार हुआ और निवेश भी खूब हुए हैं।

ये भी पढ़ेः Bihar: बिहार विधानसभा उपचुनाव की चारों सीटों पर NDA को मिली जीत, RJD में छाई मायूसी

मंत्री हजारी ने आगे कहा कि बिहार के किसी भी कोने से राजधानी पटना आने में मात्र 6 घंटे का समय लगता है। इस दौरान बक्सर में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए मंत्री हजारी ने कहा कि पहले के मुकाबले आज बक्सर काफ़ी बदल गया है और विकास के पथ पर अग्रसर है।