Bihar News: बिहार के माननीय मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के तहत नालंदा जिले के सिलाव में आधुनिक सुविधाओं से युक्त लगभग 37.89 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 520 सीटों वाले नवनिर्मित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव, अन्य विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ेः Bihar: साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए बिहार पुलिस की पहल..Big B ने भी अलर्ट रहने को कहा

यह विद्यालय भवन लगभग पांच एकड़ भूमि में बनाया गया है, जिसमें विज्ञान प्रयोगशाला, रोबोटिक्स लैब, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, मेस जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उद्घाटन समारोह के दौरान, विद्यालय में उपस्थित बालिकाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं से संवाद करते हुए उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त करने और अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया।
