Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, पढ़िए पूरी डिटेल

TOP स्टोरी Trending बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग (Election Commission) ने कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा, जबकि चुनाव परिणाम 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे और 16 नवंबर को चुनाव की पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। पढ़िए पूरी डिटेल…

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, इसलिए इससे पहले नई सरकार का गठन आवश्यक है। तारीखों की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में इस बार एसआईआर (SIR) प्रक्रिया अपनाई गई और 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव न केवल बिहार के मतदाताओं के लिए सुगम होंगे, बल्कि शांतिपूर्ण और पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से 203 सामान्य, 2 अनुसूचित जनजाति (एसटी) और 38 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं।

ये भी पढ़ेंः Bihar: केंद्रीय कर्मियों की तर्ज पर राज्य कर्मियों को 58 फीसदी महंगाई भत्ता का लाभ

बीजेपी 84 सीटों पर नहीं चाहती कोई फेरबदल

बीजेपी और जदयू (JDU) अपनी पसंदीदा सीटों पर किसी भी तरह के फेरबदल के मूड में नहीं हैं।

बीजेपी अपनी साख और मजबूत स्थिति बनाए रखने के लिए सख्त है। पार्टी पिछले चुनाव में जीती 74 सीटों के अलावा कम अंतर से हारी 10 सीटों पर भी अपनी पकड़ बनाए रखना चाहती है। ऐसे में कुल 84 सीटों पर कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। कम अंतर से हारी हुई सीटों में कल्याणपुर, किशनगंज, कुढ़नी, सीवान, बखरी, भागलपुर, बक्सर, डेहरी, औरंगाबाद और बोधगया शामिल हैं। बीजेपी इन सीटों को इस बार भी जीतने योग्य मानकर रणनीति तैयार कर रही है।

JDU 60 सीटों पर अडिग

बीजेपी की सहयोगी जेडीयू भी अपनी 60 सीटों को सुरक्षित रखना चाहती है। इसमें 2020 में जीती गई 43 सीटों के साथ सिंहेश्वर, दरभंगा ग्रामीण, गायघाट, महाराजगंज, बड़हरिया, मढ़ौरा, राजा पाकर, मटिहानी, अलौली, खगड़िया, नाथनगर, घोरैया, जमालपुर, इस्लामपुर और करगहर जैसी सीटें शामिल हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

महागठबंधन- कांग्रेस और राजद के बीच तनाव

महागठबंधन के घटक दलों में भी सीटों के बंटवारे को लेकर तनातनी देखने को मिल रही है। खासकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही हैं।

2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन केवल 19 सीटों पर जीत हासिल कर पाई थी। कांग्रेस का कहना है कि 70 में से 51 सीटों पर हार का कारण उन क्षेत्रों में कमजोर जनाधार था। इस बार कांग्रेस ने ऐसी सीटों पर चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस 2020 में हारी गई 51 सीटों में से 37 सीटें लेने को तैयार नहीं है। इन 37 सीटों में 21 ऐसी सीटें शामिल हैं, जहां 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव में न तो राजद, न ही कांग्रेस और न ही महागठबंधन का कोई उम्मीदवार जीत पाया था। दूसरी ओर, राजद भी अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है, जिससे गठबंधन में तनाव बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Bihar: पुनर्गठित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना

243 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त बिहार में मौजूद हैं। ऐतिहासिक रिकार्ड के अनुसार, बिहार में अधिसूचना जारी करने और मतदान के चरण आमतौर पर अक्टूबर से नवंबर के बीच होते रहे हैं।

2010: पहले चरण की अधिसूचना 27 सितंबर को जारी हुई थी, और छठे व अंतिम चरण का मतदान 20 नवंबर को हुआ था।

2015: पहले चरण की अधिसूचना 16 सितंबर को जारी हुई थी, और पांचवें व अंतिम चरण का मतदान 5 नवंबर को पूरा हुआ था।

2020: पहले चरण की अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी हुई थी, और तीसरे व अंतिम चरण का मतदान 7 नवंबर को संपन्न हुआ था।