Patna News

Patna News: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई

बिहार
Spread the love

Patna News: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर ने आज पटना स्थित पुराना सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई।
ये भी पढ़ेः Bihar News: बिहार के बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया: CM नीतीश

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का ध्यान रखने और सड़क संकेतों का पालन करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यक्तिगत अनुशासन और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से यह भी कहा कि वे स्वयं सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस अवसर पर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।