Ghaziabad में वर्किंग वूमन के लिए बड़ी खुशखबरी..पढ़िए ख़बर

गाज़ियाबाद दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Ghaziabad News: गाजियाबाद में वर्किंग वूमन को खुश कर देने वाली ख़बर है। गाजियाबाद जहां पूरे प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों से भी महिलाएं जॉब करने के लिए आती हैं। कई दफा उन्हें घर ढूंढने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद (Ghaziabad) में वर्किंग वूमेन के लिए हॉस्टल (Hostel) बनाने का फैसला नगर निगम ने लिया है। बता दें कि हॉस्टल के निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः नोएडा-ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद अब जाम का काम होगा तमाम

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Supertech ईकोविलेज-1 में कुछ बड़ा होने वाला है..
यह काम राज्य स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत होना है। इसके तहत गाजियाबाद को सेफ सिटी में पहले ही चुना जा चुका है। वूमेन वर्किंग हॉस्टल का निर्माण CNDS करेगी। पहले राजनगर एक्सटेंशन में दो सौ बेड के हॉस्टल का प्रस्ताव पास हुआ था। बाद में तय हुआ कि ये हॉस्टल अब 260 बेड का बनेगा। साथ ही डबल बेडरूम का कमरा होगा। चार मंजिला इस हॉस्टल में हर फ्लोर पर सीसीटीवी कैमरे, दो-दो वॉटर कूलर होंगे। इसके अलावा मॉड्यूलर किचिन, फर्नीचर, लाइब्रेरी जैसी अन्य सुविधाएं भी होंगी।
20 करोड़ की जमीन कराई कब्जामुक्त
वर्किंग वूमेन हॉस्टल के लिए नगर निगम ने मरियम नगर नंदग्राम में करीब चार हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जामुक्त कराया है। इस जमीन की कीमत करीब बीस करोड़ रुपए है। अभी तक इस जमीन पर सेंट फ्रांसिस आईटीआई संस्थान का कब्जा किया था। जब नगर निगम को ये बात पता चली तो इसकी पैमाइश कराई गई। पैमाइश में ये जमीन नगर निगम की पाई गई। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि इस जमीन पर बाउंड्री कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दीपावली बाद इस काम को तेजी से किया जाएगा।
हर जोन में पिंक टॉयलेट भी बनेंगे
नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर का प्रमुख शहर होने और यहां सबसे ज्यादा फैक्ट्रियां होने की वजह से दूरदराज के शहरों से तमाम महिलाएं जॉब करने आती हैं। उन्हें रहने में दिक्कत न हो और सुरक्षित वातावरण मिल सके, इसलिए स्पेशली वर्किंग वूमेन के लिए हॉस्टल बनाया जा रहा है। इसके अलावा कामकाजी महिलाओं के लिए हर जोन में पिंक टॉयलेट भी बनाने की तैयारी है।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi