NCR के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी..111 अवैध कॉलोनियां होगी नियमित

गाज़ियाबाद दिल्ली NCR नोएडा

NCR News : NCR के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एनसीआर में स्मार्ट सिटी फरीदाबाद (Faridabad) की करीब 111 और कॉलोनियों को नियमित करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय निकाय के अधिकारियों को करीब 600 कॉलोनियों को नियमित करने के दिशा- निर्देश दिए हैं। इनमें फरीदाबाद की करीब 111 कॉलोनियां भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः 20 लाख़ में दिल्ली में DDA फ़्लैट..लेना है तो ज़ल्दी कीजिए

Pic Social media

ये भी पढ़ेंः Noida: एयर टिकट बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी..पढ़िए ख़बर
फरीदाबाद नगर निगम (Faridabad Municipal Corporation) प्रशासन ने 170 कॉलोनियों को नियमित करने के नियमों का पालन करते हुए प्रस्ताव प्रदेश शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय में भेजा था, राज्य सरकार ने इनमें से लगभग 59 कॉलोनियों को नियमित कर दिया है। जबकि करीब 111 कॉलोनियों का अभी नियमित होने के इंतजार में है। ऐसे में अगर कोई बड़ी अड़चन सामने न आई तो फरीदाबाद की ये कॉलोनी जल्दी ही नियमित हो जाएंगी। नियमित की गई कॉलोनियों में पेयजल, बिजली, सीवरलाइन और सड़क जैसी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध होंगी। लोगों के घरों तक पेयजल के कनेक्शन दिए जाएंगे। सीवरलाइन बिछाई जाएगी। बिजली के खंभे लगेंगे और स्थाई कनेक्शन दिए जाएंगे। नगर निगम के मुख्य योजनाकार धर्मपाल का कहना है कि जिले की 111 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है, जो कमियां थी, उन्हें पूरा करके भेजा जा चुका है।

विकास शुल्क की दरें भी जल्द तय होंगी

इसी साल नियमित की गई कॉलोनियों में अभी विकास कार्य भी शुरू नहीं किए गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने इन कॉलोनियों में जल्द विकास कार्य शुरू करने के लिए भी आदेश दिया है। इसके लिए इन कॉलोनियों में विकास शुल्क की दरें तय की जाएगी। इन कॉलोनियों में विकास शुल्क वसूली के लिए हरियाणा सरकार अलग से अधिसूचना जारी करेगी। उसी के मुताबिक लोगों से विकास शुल्क वसूला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कॉलोनी के सर्किल रेट का पांच फीसदी तय हो सकता है।

इस वर्ष 89 कॉलोनी नियमित की गई

हरियाणा सरकार ने इसी साल में फरीदाबाद की 89 कॉलोनियों को नियमित किया है। इनमें जुलाई माह में नगर निगम क्षेत्र में बसी हुई 59 कॉलोनियों को और अक्तूबर में ग्रामीण इलाके की करीब 30 कॉलोनियों को नियमित किया जाना शामिल है। इनमें अधिकांश कॉलोनियों ग्रेटर फरीदाबाद की है। ग्रेटर फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों की भरमार हो चुकी है। जबकि मास्टर प्लान-2031 के लागू होने के बाद स्मार्ट सिटी की पहचान एक अलग होती। यमुना के समीप विभिन्न सेक्टरों में जहां बहुमंजिला इमारतें इस नगरी की शोभा बढ़ाते नजर आते।

निगम पर 600 करोड़ के अतिरिक्त राजस्व का भार

नियमित की गई कॉलोनियों में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए करीब 600 करोड़ रुपये के अतिरिक्त राजस्व का भार नगर निगम पर पड़ेगा। जिसका इंतजाम करना एक मुश्किल काम है। अभी सरकार की तरफ से इन कॉलोनियों के लिए विकास शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। 1500 रुपये से अधिक प्रतिवर्ग गज इन कॉलोनियों में खर्च की उम्मीद है। इन कॉलोनियों के नियमित होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

READ: khabrimedia, Top news-Latest News- Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi