Big News

Big News: इस देश में AI को बनाया मंत्री, पढ़िए ये दिलचस्प स्टोरी

TOP स्टोरी Trending इंटरनेशनल राजनीति
Spread the love

प्रधानमंत्री रामा ने कहा- ‘अब से हमारे सभी टेंडर 100 प्रतिशत करप्शन-फ्री होंगे।

Big News: दुनियाभर में एआई (AI) पर चर्चाएं भले ही टेक्नोलॉजी तक सीमित रही हों, लेकिन अल्बानिया (Albania) ने इसे सीधे सत्ता के गलियारों तक पहुंचा दिया है। पीएम एडी रामा (PM Edi Rama) ने ऐलान किया है कि उनकी नई कैबिनेट में एक वर्चुअल एआई मंत्री शामिल होगा, जिसका नाम है डिएला (Diella)। दिलचस्प बात यह है कि डिएला कोई इंसान नहीं, बल्कि पूरी तरह एआई पर आधारित डिजिटल अवतार है। अल्बानियन भाषा में डिएला का अर्थ होता है ‘सूरज’, और सरकार को उम्मीद है कि यह सूरज भ्रष्टाचार के अंधेरे को मिटाएगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

कौन है डिएला?

डिएला (Diella) कोई इंसान नहीं, बल्कि पूरी तरह से एआई पर आधारित डिजिटल मंत्री है। इसका काम सरकारी फंडिंग प्रोजेक्ट्स की निगरानी करना और खासतौर पर सार्वजनिक निविदाओं (Public Tenders) में भ्रष्टाचार को रोकना होगा। प्रधानमंत्री रामा ने कहा ‘अब से हमारे सभी टेंडर 100 प्रतिशत करप्शन-फ्री होंगे।’

डिएला को कुछ महीने पहले e-Albania नामक सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक वर्चुअल असिस्टेंट के तौर पर लॉन्च किया गया था। खास बात यह है कि यह एआई अवतार अल्बानियन लोक पोशाक पहनकर यूजर्स को सरकारी सेवाओं से जुड़ी जानकारी देता है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, डिएला (Diella) अब तक 36,600 डिजिटल दस्तावेज़ जारी कर चुकी है और करीब 1,000 सेवाएं उपलब्ध करा चुकी है। इससे देश की नौकरशाही की देरी में बड़ी कमी आई है।

Pic Social Media

क्या मिलेगी संवैधानिक मान्यता?

अल्बानिया की सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी ने हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में 140 में से 83 सीटें जीतकर चौथी बार लगातार सत्ता में वापसी की है। लेकिन, संविधान बदलने जैसे बड़े कदम उठाने के लिए उन्हें 93 सीटों की जरूरत होगी। पार्टी ने वादा किया है कि 2027 तक अल्बानिया यूरोपियन यूनियन की सदस्यता हासिल कर लेगा, लेकिन विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को यह दावा ‘हवा-हवाई’ लगता है।

ये भी पढ़ेंः Bank: अब बैंक लॉक कर देगा आपका फ़ोन, वजह जान लीजिए

राजनीतिक विरोध के बीच उम्मीद की किरण

पूर्व प्रधानमंत्री साली बेरिशा की अगुवाई में डेमोक्रेटिक पार्टी ने चुनाव नतीजों पर सवाल तो उठाए हैं, लेकिन उनके सांसद संसद के उद्घाटन सत्र में शामिल भी हुए। इस बीच सरकार का दावा है कि डिएला भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

Pic Social Media

भ्रष्टाचार से जूझता अल्बानिया

1990 में कम्युनिस्ट शासन खत्म होने के बाद से भ्रष्टाचार अल्बानिया की सबसे बड़ी समस्या रहा है। अब देखना होगा कि वर्चुअल मंत्री डिएला सचमुच ‘सूरज’ की तरह रोशनी फैलाता है या फिर यह प्रयोग सिर्फ एक राजनीतिक शोपीस बनकर रह जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Meta: मेटा में इंजीनियर्स के लिए मौक़ा, हिंदी चैटबॉट तैयार करने के हर घंटे मिलेंगे 4500 रुपये

अगर डिएला को हैक कर लिया जाए तो?

अल्बानिया सरकार (Albania Government) ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि डिएला द्वारा लिए गए फैसलों पर इंसानी निगरानी कितनी होगी। साथ ही, यह भी नहीं बताया गया है कि यदि कोई इस एआई बॉट को हैक करने या उसमें छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है, तो ऐसी स्थिति से कैसे निपटा जाएगा। न ही इसकी सुरक्षा व्यवस्था या साइबर प्रोटेक्शन के बारे में कोई जानकारी साझा की गई है।

तकनीक जितनी एडवांस होती है, उतनी ही संवेदनशील और जोखिम भरी भी हो सकती है। ऐसे में एक डिजिटल मंत्री को सत्ता और निर्णय लेने की भूमिका देना, बिना मजबूत साइबर सुरक्षा के, गंभीर खतरे को न्योता दे सकता है।

ये भी पढ़ेंः Bill Gates: AI पर गेट्स की बड़ी भविष्यवाणी, कहा इन 3 सेक्टर में कभी नहीं जाएगी नौकरी

कहां है अल्बानिया?

अल्बानिया (Albania) दक्षिण-पूर्वी यूरोप में स्थित एक छोटा लेकिन खूबसूरत देश है। यह बाल्कन प्रायद्वीप का हिस्सा है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समुद्री तटों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। अल्बानिया की राजधानी तिरेना है, जो देश का सबसे बड़ा और आधुनिक शहर भी माना जाता है।