Punjab

Punjab सरकार की बड़ी पहल, CM भगवंत मान ने लॉन्च किया ‘ईजी जमाबंदी पोर्टल’

पंजाब राजनीति
Spread the love

इस पोर्टल से NRI को मिलेगी बड़ी राहत

Punjab News: पंजाब में जमीन संबंधी कामकाज को डिजिटल (Digital) और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने ‘ईजी जमाबंदी पोर्टल’ (Easy Jamabandi Portal) लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल की मदद से अब राज्य के लोगों को रजिस्ट्री (Registry), फर्द और इंतकाल जैसे कामों के लिए तहसीलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि वे खुद घर बैठे ये कार्य कर सकेंगे। पढ़िए पूरी खबर….

Pic Social Media

तहसीलों में नहीं होगी परेशानी

पोर्टल लॉन्च के दौरान सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि अब कोई कर्मचारी बिना वजह लोगों को परेशान नहीं कर सकेगा। पहले ‘ऊपर-नीचे’ की बातें कर लोगों को तंग किया जाता था, लेकिन अब सरकार ऐसी परेशानियां खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार एक ड्राफ्टेड पेपर उपलब्ध कराएगी, जिससे लोग खुद रजिस्ट्री लिख सकेंगे। यह सुविधा खरीदार और विक्रेता दोनों के लिए होगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, मान सरकार ने जारी किए 180 करोड़ रुपए

Pic Social Media

ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि फर्द, रजिस्ट्री और इंतकाल की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। अगस्त 2025 तक पटवार खाने बंद हो जाएंगे और उनका काम भी ऑनलाइन शिफ्ट हो जाएगा। रजिस्ट्री खुद लिखने या सेवा केंद्र से लिखवाने का विकल्प होगा। उर्दू की जगह अब आसान भाषा में रजिस्ट्री लिखी जाएगी, जिससे भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं रहेगी।

NRI को मिलेगी बड़ी राहत

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि एनआरआई को पहले इंतकाल के लिए पंजाब आना पड़ता था, लेकिन अब वे घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए यह काम कर सकेंगे। इससे उन्हें विदेश में अपने काम छोड़कर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार कोई भी फैसला लोगों की सहमति के बिना नहीं लेगी।

तहसीलों का होगा आधुनिकीकरण

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि तहसीलों और सब-तहसीलों में एयर कंडीशनर और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जिस तहसीलदार के पास ज्यादा रजिस्ट्रियां होंगी, वह लोगों के लिए विश्वसनीय माना जाएगा। वहीं, कम काम वाली तहसीलों के अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

बिजली और सड़कों पर भी फोकस

सीएम मान ने कहा कि अब किसानों को 24 घंटे बिजली मिल रही है, जिससे खेतों की सिंचाई आसान हो गई है। पहले 8 घंटे की बिजली भी टूट-टूटकर मिलती थी। उन्होंने कहा कि 19 हजार किलोमीटर सड़कों के निर्माण का बजट पास हो चुका है। ठेकेदारों को घटिया सामग्री इस्तेमाल करने पर आजीवन टेंडर से वंचित करने की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ेंः Punjab के लुधियाना पश्चिमी में केजरीवाल और CM मान की जनसभा, बोले- अरोड़ा की जीत पर बनाएंगे मंत्री

हर मतदाता का बराबर अधिकार

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने जोर देकर कहा कि पंजाब में हर मतदाता का अधिकार एक विधायक, मंत्री या अधिकारी के बराबर है। गांवों में पंचायत के काम सरपंचों की सहमति से ही होंगे। यह पोर्टल और अन्य सुधार पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त और नागरिक-सुविधा युक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं।