बड़ी खुशखबरी..पंजाब के एक और जिले में होगा वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज

Trending दिल्ली पंजाब

Vande Bharat Train News: पंजाब के एक और जिले में वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का स्टॉपेज होगा। दिल्ली से कटड़ा तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब पठानकोट में भी रुकेगी। बता दें कि उत्तर रेलवे ने पठानकोट रेलवे स्टेशन (Pathankot Railway Station) पर स्टॉपेज बनाया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः पंजाब: फरीदकोट के हॉर्स शो में 3 करोड़ का घोड़ा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

पंजाब के एक और जिले में वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का स्टॉपेज होगा। दिल्ली से कटड़ा तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब पठानकोट में भी रुकेगी। बता दें कि उत्तर रेलवे ने पठानकोट रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज बनाया है।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 22440 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को अब पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन (Pathankot Cantt Railway Station) पर रोक दिया गया है। मौजूदा समय में ये स्टॉपेज प्रायोगिक तौर पर किया गया है।

यह ट्रेन सुबह 5.30 बजे पठानकोट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी, जबकि वापसी में यह ट्रेन सुबह 11.10 पर पठानकोट स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन का स्टॉपेज दोनों तरफ से 2 मिनट का होगा। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते के अन्य सभी दिल चलती है।

जानिए कितने घंटे में तय की जाएगी दूरी?

दिल्ली से कटड़ा तक चल रही वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) सुबह 11.10 बजे पठानकोट पहुंचेगी। पठानकोट से यह 12.40 यानी सिर्फ 1.30 घंटे में कटड़ा पहुंचेगी। कुल मिलाकर वंदे भारत 22440 ट्रेन के अब 6 स्टापेज होंगे। इनमें से पहले दिल्ली, दूसरा अंबाला कैंट, तीसरा लुधियाना, चौथा पठानकोट, 5वां जम्मू और फिर आखिरी और छठा स्टेशन माता वैष्णो देवी कटड़ा है।

वंदे भारत दिल्ली से कितने बजे होती है रवाना?

माता वैष्णो देवी के लिए वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) सुबह 6 बजे दिल्ली से रवाना होती है और अंबाला से लुधियाना से होते हुए दोपहर 12.40 पर कटड़ा पहुंचती है।