Punjab

Punjab: CM भगवंत मान ने परिवार संग मनाया बेटी का पहला जन्मदिन, शेयर की तस्वीर

पंजाब
Spread the love

Punjab: सीएम भगवंत मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा दिल छूने वाला संदेश

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की बेटी नियामत (Niyamat) कौर शुक्रवार को 1 साल की हो गई। इस खास मौके पर सीएम भगवंत मान ने अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान (Dr. Gurpreet Kaur Mann) और पूरे परिवार के साथ मिलकर बेटी का जन्मदिन (Birthday) मनाया। इस अवसर पर सीएम मान की ओर से एक भव्य जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Punjab में नशे पर डबल वार: CM Mann को मिला गर्वनर का साथ, निकालेंगे पदयात्रा

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान माहौल और भी खास हो गया जब सीएम मान (CM Mann) ने मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान (Punjabi Singer Gurdas Maan) के साथ मिलकर शानदार भांगड़ा डाला, जिससे जश्न में और भी उत्साह का माहौल बन गया।

इससे पहले सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान (Dr. Gurpreet Kaur Mann) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी बेटी की तस्वीर साझा की और उसके लिए एक भावुक संदेश लिखा। डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने पोस्ट में लिखा ‘जब तेरे आने की खबर मिली, तब से ही अपने ख्याल संभाले मैंने। भगवान बेटी भी उन्हीं को देता है, जो अच्छे कर्मों वाले होते हैं। बेटी सिर्फ एक रिश्ता नहीं, एक एहसास है। बेटी रानी नियामत का पहला जन्मदिन, हैप्पी बर्थडे नियामत कौर मान।’

ये भी पढ़ेंः Punjab: महिलाओं को आर्थिक मदद पर CM Mann का बड़ा बयान, जानिए कब मिलेगा पैसा?

जैसे ही मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने बेटी की तस्वीरें साझा की, सोशल मीडिया (Social Media) पर बधाइयों का तांता लग गया। समर्थकों, राजनीतिक सहयोगियों और आम जनता ने नियामत कौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।