Punjab

Punjab: मान सरकार का नया अभियान, अवैध कब्जों से छुड़ाई जाएगी सरकारी जमीन

पंजाब
Spread the love

Punjab: विपक्ष पर बरसे मंत्री सोंध बोले हम कर रहे हैं काम, वो कर रहे हैं सवाल

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान ने बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि पंजाब की बहुत सी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हुआ है। राज्य की सरकारी जमीनों पर पूर्व की सरकारों के सहयोग से रसूखदार लोगों ने कब्जा कर रखा है। अब उनसे मान सरकार (Mann Sarkar) सारी जमीन छुड़वाएगी। इसके लिए अगर सरकार को अदालत में जाना पड़ा, तो सरकार अदालत (Court) भी जाएगी। काफी पंचायती जमीन को पहले ही सरकार कब्जा मुक्त करवा चुकी है। यह दावा मान सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध (Tarunpreet Singh Sondh) ने चंडीगढ़ (Chandigarh) में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, अब नए सिरे से तय होंगी ब्लॉकों की सीमाएं

आपको बता दें कि इस दौरान मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध (Tarunpreet Singh Sondh) ने तालाबों की सफाई के लिए शुरू किए प्रोजेक्ट पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विपक्षी दलों पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि विरोधी दल हमेशा सरकार की योजनाओं पर तंज कसते थे। उन्होंने लोगों से कहा कि इन विरोधी पार्टियों से जरूर पूछें कि जब आपके हाथों में ताकत थी, आपकी सरकारें थीं, तो आपने इन पर सब समस्याओं पर ध्यान क्यों नहीं दिया।

तालाबों का पानी सिंचाई में प्रयोग होगा

मंत्री सोंध (Minister Sondh) ने बताया कि देश में पहली बार सरकार ने 15 हजार तालाबों को साफ करने का प्रोग्राम रखा है। उन्होंने कहा कि लगभग 25 से 30 साल में किसी ने इसकी सुध नहीं ली। अकाली-बीजेपी और कांग्रेस की सरकारें लोगों ने देख लीं, लेकिन किसी ने इस दिशा में बिलकुल भी काम नहीं किया। मंत्री ने आगे कहा कि गांवों के तालाब कुदरती रूप से बने हुए हैं। इन तालाबों का सौंदर्यीकरण मान सरकार द्वारा किया जाएगा और वहां सोलर पंप लगाए जाएंगे। इस पानी का प्रयोग सिंचाई के लिए किया जाएगा। यह काम 1,500 तालाबों पर शुरू हो गया है।

ये भी पढे़ंः Punjab: जी.जी.एस.टी.पी. के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण सुधार बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ

तीन मॉडलों पर किया जाएगा काम

पंजाब के 15 हजार तालाबों की सफाई के लिए तीन मॉडलों पर काम होगा। इसमें संत सीचेवाल मॉडल, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और थापर मॉडल प्रयोग किए जाएंगे। उम्मीद है कि इससे लोगों को लाभ होगा और जलस्तर भी बढ़ेगा।