दिल्ली मेट्रो में महिला चोरों से सावधान..देखिए चोरी का Live वीडियो

Trending दिल्ली NCR नोएडा

सूर्यांश सिंह, ख़बरीमीडिया

Delhi Metro Video: अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो दिल्ली मेट्रो में महिला चोरों से सावधान हो जायें। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे। करीब 52 सेकेंड के इस वीडियो को ध्यान से देखिए। महिलाओं का एक झुंड मेट्रो में झटपट घुसती भीड़ के करीब पहुंचता है। पहले सभी दूर-दूर होते हैं। और अचानक इशारों में टारगेट पक्का किया जाता है। इस वीडियो ने मेट्रो में रोजाना सफर करने वाले लोगों को चिंता में डाल दिया है।
ये भी पढ़ेः दिल्ली की भूतिया कोठी..जहां 20 साल से कोई नहीं रहता है


ये भी पढ़ेः दिल्ली में जजों समेत इन पदों पर वेकेंसी..पढ़िए पूरी ख़बर
दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का है वीडियो
यह वीडियो दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है। 3 महिलाएं घेरा बनाकर एक महिला यात्री को घेर लेती हैं। ये ऐसे नजदीक खड़ी होती हैं जिससे चोरी किए गए सामान को दूसरी महिला को पास किया जा सके। इस केस में अगर वे पकड़ी भी गई तो चोरी किया गया सामान बरामद नहीं होगा और वे आराम से बच निकलेंगी। बता दें कि वीडियो में एक महिला चेहरे को ढंके हुए आगे चल रही महिला यात्री के करीब हो जाती है। बाएं और दाएं से महिलाएं उसे कवर करती हैं। बीच वाली महिला लेडीज पर्स में हाथ डाल देती है। कुछ सेकेंड में यात्री मेट्रो में घुस जाते हैं और ये गैंग बाहर से ही रास्ता बदल देता है।

कई बार दिया घटना को अंजाम
इस घटना का वीडियो बना रहे शख्स के मुताबिक इन महिलाओं ने कई बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इंटरनेट पर ये वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। डीएमआरसी ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए बताया है कि मामले को दिल्ली मेट्रो पुलिस के पास कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। महिलाओं की पहचान आनंद पर्वत इलाके की स्थानीय निवासी के तौर पर कर ली गई है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi