MP News

MP News: MP में सामूहिक विवाह उत्सव, CM मोहन यादव ने नव विवाहित जोड़ों को दिए 49-49 हजार रुपये

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

MP News: झाबुआ और अलीराजपुर में सामूहिक विवाह, CM मोहन यादव ने 3303 नवदंपतियों को दी शुभकामनाएं

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में आयोजित दो सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) पहले झाबुआ (Jhabua) में आयोजित सामूहिक विवाह (Saamoohik Vivaah) में 1935 नवविवाहित जोड़ों को और फिर अलीराजपुर (Alirajpur) में 1368 जोड़ों को को आशीर्वाद दिया। इस दौरान झाबुआ में मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि जब मैं शादी-विवाह की बात करता हूं तो मैं मान के चलता हूं कि क्या हिन्दू और क्या मुस्लिम, सबको भारतीय संस्कृति के हिसाब से खुशियां आनी चाहिए। सीएम ने कहा कि सबकी पूजा पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन हमारे लिए आज का दिन शादियों का दिन है। इसलिए निकाह वालों को भी बधाई और विवाह वालों को भी बधाई।
ये भी पढे़ंः MP: CM मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- जनजातीय वर्ग के सभी हितग्राहियों को मिले पक्का आवास

49 हजार रुपये से अपनी पसंद का सामान खरीदें: सीएम

सामूहिक विवाह (Saamoohik Vivaah) कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रति जोड़े 49 हजार रुपये तोहफे के रूप में देने का ऐलान किया। इसको लेकर उन्होंने कहा कि आज यहां सरकार की ओर से 11 करोड़ रुपये विवाहित जोड़ों को दिए जाएंगे। हर जोड़े को 49 हजार रुपये दिए जाएंगे। सरकार द्वारा दिए जा रहे इस पैसे से आप अपने पसंद का, अपनी मर्जी का सामान ला सकते हैं। कहीं कोई गड़बड़ नहीं होगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने पुष्प वर्षा कर नव-दंपत्तियों के परिजन का स्वागत किया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

दूल्हों को सीएम मोहन यादव की नसीहत

सिर्फ यही नहीं सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सामूहिव विवाह में दूल्हों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बेटियों का ख्याल रखें। सीएम ने कहा कि बेटों यह बात ध्यान रखना। अपनी बेटी आपके हाथों में दे रहा हूं। कोई गड़बड़ मत करना, वरना सारी जवाबदेही तुम्हारी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि सनातन संस्कृति में विवाह कोई एग्रीमेंट नहीं है, बल्कि परस्पर एक दूसरे पर विश्वास है। जन्म-जन्म का बंधन है। परमात्मा की लीला है।

ये भी पढे़ंः MP News: CM मोहन यादव ने उज्जैन को दी बड़ी सौगात, 26 औद्योगिक इकाइयों का किए भूमि पूजन

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि परंपरा, समरसता और सामाजिक एकता का उत्सव है सामूहिक विवाह। उन्होंने आगे लिखा कि आज अलीराजपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता कर 1369 नवदंपतियों को आशीर्वाद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। सामूहिक विवाह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक उत्थान और समानता की दिशा में मजबूत कदम है। सीएम ने लिखा कि हमारी सरकार निरंतर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और हर परिवार के खुशहाल भविष्य के लिए कृतसंकल्पित है।