Bedroom Vastu Tips: भूलकर भी न रखें बेडरूम में इन चीजों को, नहीं हो होगा विवाद
Bedroom Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का बहुत महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र का प्रभाव हमारे जीवन के हर पहलू पर पड़ता है। बेडरूम (Bedroom), जो हमारे आराम और नींद का हिस्सा है। कभी कभी हम अनजाने में बेडरूम में कुछ ऐसी चीज रख देते हैं, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार काफी ज्यादा बढ़ जाता है। बेडरूम में नेगेटिव एनर्जी बढ़ने से आपके और आपके जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। इसलिए अगर आप भी नहीं चाहते कि आपके बेडरूम में नेगेटिव एनर्जी बढ़े तो कुछ बातों का बेहद ख्याल रखना चाहिए। आइए आज के इस खबर में जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कुछ ऐसी चीजें, जिन्हें बेडरूम (Bedroom) में रखने से नेगेटिव एनर्जी (Negative Energy) उत्पन्न या बढ़ती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: पैसों से भर जाएगी आपकी तिजोरी, नया साल शुरू होने से पहले घर ले आएं ये 3 चीजें

जानिए क्या नहीं रखना चाहिए बेडरूम में
तस्वीरें
बहुत से लोग अपने घरों को एस्थेटिक लुक (Aesthetic Look) देने के लिए खूब तस्वीरें लगाते हैं। बेडरूम में टूटी-फूटी या फटी हुई तस्वीर बिल्कुल भी नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में विवाद की स्थिति बनती है। बेडरूम में युद्ध की तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच झगड़ा बढ़ सकता है। वहीं, उदास चेहरे वाली तस्वीर भी बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सीसा
वहीं कुछ लोग अपने बेडरूम को सजाने के लिए शीशे का भी प्रयोग करते हैं। अगर सही दिशा में सीसा न लगाया जाए तो बेडरूम में लगा कांच का शीशा नेगेटिव ऊर्जा का संचार करने लगता है। बेड के ठीक सामने आइना लगाना अशुभ माना जाता है। इससे पति-पत्नी के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर के सदस्यों के बीच हो रही है अनबन? ये वास्तु टिप्स हैं समाधान
दिशा
घर की दिशा भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बेडरूम को हमेशा उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा में ही बनवाना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच का बॉन्ड मजबूत होता है।
बंद घड़ी
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कभी भी दीवारों पर बंद घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इसको लेकर मान्यता है कि सुबह उठने के बाद बंद घड़ी देखने से आपके भाग्य के दरवाजे पर भी ताला लग सकता है। इसलिए बेडरूम में बंद घड़ी रखना शुभ नहीं माना जाता है।
कांटेदार पौधे
कभी भी घर में मुरझाए पौधे नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बेडरूम में सूखे हुए कांटेदार पौधे (Thorny Plants) नहीं रखना चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी बनी रहती है।
बेडरूम में क्या हो
बेडरूम में एक लकड़ी का अच्छा बेड होना चाहिए।
बेडरूम में गुलाबी, आसमानी, या हल्के हरे रंग का पेंट कराना चाहिए।
बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर या मूर्ति रखने से रिश्ते बेहतर होते हैं।
बेडरूम में क्रिस्टल सारस क्रेन की जोड़ी रखनी चाहिए।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

