Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में नजफगढ़ नाले के किनारे विकसित किए जाने वाले अटल गार्डन (Atal Garden) का शिलान्यास किया। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में बनने वाला यह गार्डन हरियाली बढ़ाने, पॉल्यूशन कम करने और नागरिकों को एक सुरक्षित, स्वच्छ व सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
‘लाइफलाइन’ बनेगा अटल गार्डन: सीएम रेखा गुप्ता
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि अटल गार्डन उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ‘लाइफलाइन’ के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि इस गार्डन में एम्फीथिएटर का निर्माण किया जाएगा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए देसी और पर्यावरण-अनुकूल पेड़ लगाए जाएंगे।

अटल गार्डन में होंगी आधुनिक और बहुउद्देशीय सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल गार्डन परियोजना का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को एक आधुनिक और व्यापक सामुदायिक स्थल उपलब्ध कराना है। परियोजना के तहत दो छठ घाट, 200 लोगों की क्षमता वाला एम्फीथिएटर, ओपन जिम और फूड कोर्ट विकसित किए जाएंगे। लगभग 50 एकड़ क्षेत्र को हरियाली से आच्छादित किया जाएगा, जहां अमलताश, नीम, सिरस, गुलमोहर और आम सहित 6,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
इसके अलावा पैदल पथ, सार्वजनिक मंच, सार्वजनिक शौचालय और सुरक्षा गार्ड कक्षों का भी निर्माण किया जाएगा। गार्डन में बच्चों के लिए झूले, युवाओं के लिए ओपन जिम, बुजुर्गों के लिए बैठने की व्यवस्था और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ेंः Delhi News: प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी पर होगी निगरानी, रेखा सरकार ने जारी किया सख्त आदेश
घनी आबादी वाले क्षेत्रों के लिए जरूरी है ऐसा पार्क
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि घनी आबादी वाले इलाकों में ऐसे बड़े, सुव्यवस्थित और बहुउद्देशीय सार्वजनिक स्थलों की अत्यंत आवश्यकता है, जहां परिवार, बच्चे, युवा और बुजुर्ग एक साथ समय बिता सकें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। अटल गार्डन इसी सोच के साथ विकसित किया जा रहा है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नजफगढ़ नाले के सुधार और सड़क निर्माण की भी योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि नजफगढ़ नाले के निरीक्षण के दौरान इस पार्क की योजना तैयार की गई थी। नजफगढ़ नाला यमुना में गिरने वाले सबसे बड़े नालों में से एक है, जिसकी स्थिति पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान जल एवं सीवरेज व्यवस्थाओं की उपेक्षा के कारण खराब होती चली गई। वर्तमान सरकार ने नजफगढ़ नाले के समग्र उपचार और सुधार का संकल्प लिया है।
ये भी पढ़ेंः Delhi में अब कोई नहीं सोएगा भूखा! आज से सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन, जानिए टाइमिंग
उत्तम नगर से द्वारका मोड़ तक होगा विकास कार्य
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद नाले के दोनों ओर सड़क निर्माण का निर्णय लिया गया है, जो कई इलाकों को जोड़ने का प्रमुख माध्यम बनेगी। इसके साथ ही उत्तम नगर से द्वारका मोड़ तक मेट्रो स्टेशन के नीचे सेंट्रल वर्ज का कार्य भी शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अटल गार्डन का निर्माण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए और इसे जनता की अपेक्षाओं से भी अधिक सुंदर और उपयोगी बनाया जाए।
