सावधान..यूपी के 13 ज़िलों में होने वाली है भारी बारिश

उत्तरप्रदेश

UP News: उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दी है। मौसम विभाग की मानें तो आज यूपी के 13 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं यूपी (UP) के अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के लिए 23 से 25 दिसंबर तक घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। कल से यूपी में शीतलहर चलने का अनुमान है। जिससे कंपाने वाली ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।
ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव से पहले राहुल की भारत जोड़ो यात्रा..ये रहा पूरा रूट

Pic Social Media

राजधानी लखनऊ (Lucknow) के कई इलाकों में आज घना कोहरा छाया रहा। वहीं, कानपुर, इलाहाबाद (Allahabad) में भी रात को कोहरा गिरा। सुबह 7 बजे तक यहां कोहरे की चादर छाई रही।

साल का सबसे छोटा दिन और लंबी रात रही

कानपुर (Kanpur) की CSA यूनिवर्सिटी (CSA University) के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, देश में सर्दियों का मौसम चल रहा है। दिन छोटे हो गए हैं, लेकिन 22 दिसंबर का दिन साल का सबसे छोटा दिन और रात सबसे लंबी रही। बता दें कि भूगोल की भाषा में इसे शीत अयनांत (Winter Solstice) कहते हैं।

जानिए क्यों होता है ऐसा

मौसम विज्ञानी के अनुसार, हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर लंबवत से 23.5° कोण पर झुकी है। हर साल 21 या 22 दिसंबर को सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित मकर रेखा पर सीधी पड़ती हैं। जिसके चलते उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य से ज्यादा दूरी हो जाती है और इसी कारण से उत्तरी गोलार्द्ध में इस समय ठंड का मौसम होता है और यह साल का सबसे छोटा दिन होता है। इस दिन उत्तरी गोलार्द्ध में दिन की अवधि 10 घंटे 19 मिनट की होती है।

वहीं, 21 जून को सूर्य की किरणें उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित कर्क रेखा पर लंबवत होती हैं। इस कारण से उस समय उत्तरी गोलार्द्ध में गर्मी का मौसम होता है और वह दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है। इसे ग्रीष्म अयनांत कहा जाता है।

यूपी का मौसम

मौसम विज्ञानी के अनुसार, पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ना शुरू हो गया। आज से यूपी में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। आज से हवाएं चलने लगेगी, कल यानी 24 दिसंबर से शीतलहर का रूप ले लेंगी।

शीतलहर के साथ ही कोहरा और भी बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा और बलरामपुर में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट है।

अयोध्या सबसे ठंडा शहर, बांदा सबसे गर्म

गुरुवार रात से शुक्रवार की शाम तक के आंकड़ों को देखें तो अयोध्या का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। यहां 5.5°C तापमान दर्ज हुआ। यानी प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडी अयोध्या में पड़ी। वहीं, अधिकतम तापमान के मामले में बांदा सबसे टॉप पर रहा, यहां 27.4°C तापमान दर्ज किया गया।

वाराणसी में सुबह छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी रही 200 मीटर

वाराणसी (Varanasi) में घना कोहरा छाया था, हालांकि धूप निकलने के बाद कोहरा छंटने लगा है। कोहरे के कारण वाराणसी की विजिबिलिटी 200 मीटर तक रही। सुबह वाराणसी का तापमान 13°C दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार का अधिकतम तापमान 23°C दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12°C तक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 26 दिसंबर तक सुबह कोहरा और दोपहर बाद में धूप भी खिलेगी। बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं की गई है।

झांसी में दूसरे दिन भी धूप नहीं

झांसी (Jhansi) में शनिवार को सर्दी और भी बढ़ गई है। आज सुबह से घना कोहरा छाया है। सुबह 9 बजे तक धूप नही निकली। शुक्रवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली। इससे ठिठुरन बढ़ गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.2°C और अधिकतम तापमान 21.4°C रिकॉर्ड किया गया। आगे ठंड और बढ़ जाएगी।