Rapidex से मेरठ तक का सफ़र..किराया और टाइमिंग जान लीजिए

उत्तरप्रदेश दिल्ली दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Rapidx:
नमो भारत ट्रेन को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। नमो भारत ट्रेन का मेरठ साउथ तक संचालन शुरू होने के बाद किराये में कमी देखने को मिल सकती है। कम किराये का लाभ रैपिड कार्ड से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। हालांकि अभी नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ (Meerut South) तक होने में करीब 6 महीने का समय लगेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेंः Metro से जुड़ेगा नोएडा का ये शहर..DPR रुट बनकर तैयार

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Delhi में 2200 लोगों का चालान..20 हजार तक भर रहे जुर्माना
एनसीआरटीसी (NCRTC) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने जानकारी दी कि मौजूदा समय में 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) का संचालन शुरू हो गया है। यह अभी एक छोटा भाग है। अगले छह माह में नमो भारत ट्रेन का संचालन 82 किलोमीटर लंबा हो जाएगा, जो मेरठ साउथ तक होगा। इसके बाद किराये में कमी आएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। देश की पहली सेमी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का संचालन 21 अक्तूबर से ही हो रहा है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक संचालन हो रहा है। जिसमें स्टैंडर्ड कोच का न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 50 रुपये है जबकि प्रीमियम कोच का किराया 100 रुपये है।
रात 10 बजे तक ही चलेगी ट्रेन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने इस दौरान यह भी बताया कि नमो भारत ट्रेन के समय सारिणी में बदलाव किया गया है। ट्रेन सप्ताह में छह दिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होगी। रविवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी। शुरुआती समय में नमो भारत ट्रेन का संचालन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक किया जा रहा था। रात में ट्रेन में सवारी कम होने की वजह से यह फैसला लिया गया है।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi