बप्पा का आशीर्वाद..टीम की कमान..IPL में हार्दिक बनाएंगे मुंबई को चैंपियन!

क्रिकेट WC खेल

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) 22 अपने टीम के शिविर के साथ अनोखे अंदाज में जुड़ गए है। 22 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले हार्दिक ने मुंबई का शिविर जॉइन करने से पहले गणपति भगवान (Lord Ganapati) की पूजा अर्चना की फिर टीम के साथ जुड़ गए।
ये भी पढ़ेः IPL 2024: 5 टीमों के 5 नए कप्तान..इस बार मचेगा और ज्यादा धमाल

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच ओपनिंग मैच खेला जाएगा। उसके अगले ही दिन पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी। यह मैच अहमदाबाद में होगा। आईपीएल शुरू होने से पहले सभी टीमों के खिलाड़ी फ्रेंचाइजी के कैंप में पहुंचने लगे हैं। मुंबई के नए कप्तान हार्दिक पांड्या भी सोमवार को टीम के साथ जुड़ गए।

पांड्या ने MI के शिवर पहुंचने के बाद सबसे पहले गणेश पूजा से इसकी शुरुआत की है। MI की ओर से शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि पांड्या सबसे पहले ड्रेसिंग रूम में आते हैं और कोच मार्क बाउचर के साथ भगवान गणेश (Lord Ganapati) की प्रतिमा के आगे दीपक जलाते हैं। इसके बाद बाउचर प्रतिमा के सामने नारियल फोड़ते हैं। इसके बाद पांड्या उन्हें गले लगाकर बधाई देते हैं। इस दौरान माहौल बड़ा खुशनुमा होता है।

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़ गए थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस से खुद को अलग कर लिया था। उन्होंने दो सीजन तक गुजरात की कप्तानी की। दोनों बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम राजस्थान रॉयल्स को हराकर चैंपियन बनी थी।

वहीं, 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हार्दिक उसके बाद नवंबर में मुंबई इंडियंस में वापस लौट आये। फ्रेंचाइजी ने ट्रेड के जरिए 15 करोड़ में उन्हें फिर से टीम में लिया। जिसके बाद मुंबई को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर पंड्या को कप्तान बनाया गया था।