Gaziabad News: गाजियाबाद में दुकानदारों के लिए बुरी खबर, जानें क्या करेगा नगर निगम

उत्तरप्रदेश गाज़ियाबाद

Gaziabad News: गाजियाबाद के दुकानदारों के लिए ये एक बेहद बुरी खबर है। क्योंकि अब गाजियाबाद नगर निगम ( Nagar Nigam) शहर में अपनी 1702 दुकानों के किराए में बढ़ोतरी करने जा रही है। ख़बर है कि आने वाले एक सप्ताह से नियम व शर्तें लागू हो जाएंगी। इससे 25 वर्षों से दुकानों के किराए को लेकर के चल रहा वाद विवाद भी खत्म हो जाएगा। वहीं, निगम के कई करोड़ रुपए सलाना की आमदनी होगी।

निगम के सिटी जोन में 1447, मोहननगर जोन में 95, कविनगर जोन में 105 और विजयनगर जोन में तकरीबन 28 दुकानें हैं। इनका किराया बीते 25 वर्षों से नहीं बढ़ा है। कहीं दुकान का किराया 500 रुपए है तो कहीं केवल दो हजार रुपए। जबकि मार्केट में इन दुकानों के आस पास का किराया 50 हजार रुपए तक है।

नगर निगम दर से दुकानों का रेंट बढ़ाने और मूल आवंटी के नहीं मिलने पर उसका आवंटन निरस्त करने का प्रस्ताव बीते दिनों बोर्ड की बैठक में लेकर के आया गया था। इसमें ये तय किया गया था कि किराया तय कर उसमें दस फीसदी को बढ़ाया जाए। ऐसे में किराया बहुत अधिक हो रहा था।

इसको लेकर के महापौर ने कहा कि ये किराया दस फीसदी के प्रस्ताव से काफी कम रहेगा। साथ ही जो लोग मूल आवंटी नहीं और लंबे टाइम से दुकानों पर कब्जा किए हैं केवल वही लोग किराया देंगे। उनको ही म्यूटेशन करना होगा। इसके लिए फिलहाल एक मुश्त यानी कि तीन लाख रुपए को तय भी कर दिया गया है। तय नियमों के मुताबिक म्यूटेशन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

वहीं बायोडायवर्सिटी पार्क की डीपीआर मंजूर

शहर में पहले बायोडायवर्सिटी पार्क को बनाने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। शासन ने पार्क की डीपीआर को मंजूर कर 15 करोड़ धनराशि स्वीकृति की है। अब जल्द से जल्द इसपर काम शुरू होगा। ये पार्क भी 63 एकड़ प्रॉपर्टी पर महामाया स्टेडियम के पीछे ही बनाया जाएगा।