बिहार से यूपी होगी झमाझम बारिश!पढ़िए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश उत्तराखंड दिल्ली NCR नोएडा बिहार

Cold Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली, कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे (Fog) की चपेट में हैं। वहीं ओडिशा के अलावा उत्तराखंड के कई इलाकों (Localities) में सुबह घना कोहरा देखने को मिला है। वहीं मेघालय, असम, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा आदि राज्यों में 31 दिसंबर तक घना कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः दिल्ली-NCR में इस दिन से जमकर होगी बारिश..मौसम विभाग का अलर्ट

Pic Social Media

मौसम विभाग (Weather Department) ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई जगहों पर विजिबिलिटी 0-50 मीटर तक दर्ज की गई। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में विजिबिलिटी अलग-अलग इलाकों में 50-200 मीटर तक रही।

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिन में बारिश और घने कोहरे की चेतावनी लखनऊ मौसम केंद्र (Weather Station) ने जारी की है। लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यूपी में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से कुछ जिले ऐसे हैं जहां पर न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। जबकि कुछ जिले ऐसे हैं जहां पर अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद का मौसम

राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

अगले 3 से 4 दिनों तक घने कोहरे का दौर..हो सकती है बारिश

वहीं ओडिशा के अलावा उत्तराखंड (Uttarakhand) के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला। मेघालय, असम, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 दिसंबर तक पना कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उत्तर पश्चिम और निकटवर्ती मध्य भारत में अगले 3 से 4 दिनों तक घने कोहरे का दौर जारी रहेगा।

इन जगहों पर 0 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान

कश्मीर (Kashmir) में भी ठंड का दौर जारी है। बीते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जो इससे पिछली रात दर्ज शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस के तापमान से थोड़ा कम है। अधिकारियों के मुताबिक कश्मीर घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम कार्यालय के अधिकारी ने बताया है कि श्रीनगर में सुबह करीब साढ़े 9 बजे कोहरे के कारण दृश्यता (Visibility) केवल 91 मीटर थी। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए।

Pic Social Media

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मुरादाबाद (Moradabad) जिले और आसपास के तमाम इलाकों में बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने को मुरादाबाद मंडल समेत पश्चिमी यूपी के अधिकतर इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।

झारखंड में अगले 4 दिन तक मौसम बदलाव नहीं

झारखंड (Jharkhand) में अगले 4 दिनों तक मौसम में बदलाव नहीं होगा। सुबह के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कड़ाके के साथ ठंड बनी रहेगी। उत्तर के हिस्सों में अधिक कुहासा पड़ सकता है। लेकिन रांची समेत आस-पास और राज्य के दक्षिणी भागों में यह अपेक्षाकृत कम पड़ेगा। इन 4 दिनों के दौरान भी आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। रांची स्थित कांके का तापमान सबसे कम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रांची के शहरी भागों का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में जमशेदपुर का अधिकतम 27.2 और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया।

बिहार में 4 दिनों में न्यूनतम पारा हुआ दोगुना

बिहार (Bihar) में पिछले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान बढ़कर दोगुना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक 26 दिसंबर को किशनगंज में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री था। वहीं आज बुधवार यानी 27 दिसंबर को बांका व सबौर में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना सहित 20 शहरों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि और 11 में गिरावट आई। इस सीजन में पटना सहित प्रदेश के अधिकांश शहरों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 4 जनवरी के बीच बारिश हो सकती है। इसके कारण आसमान साफ होते ही तापमान में गिरावट आएगी। और ठंड बढ़ेगी।