Noida-ग्रेटर नोएडा के 101 बिल्डरों के लिए बुरी ख़बर!

दिल्ली NCR

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फ्लैट खरीदारों को उनका हक दिलवाने की कवायद शुरू कर दी है। जिससे बिल्डरों प्रॉजेक्ट में निवेश कर फंसे बायर्स को उनका पैसा वापस मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें: Noida-ग्रेटर नोएडा के ‘विलेन’ बिल्डरों की लिस्ट देखिए!

pic-सोशल मीडिया

इसकी शुरुआत सोमवार 29 मई से कर दी गई। रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) की वसूली के लिए सख्त हुए जिला प्रशासन ने दादरी तहसील में सोमवार से बिल्डरों की संपत्ति की नीलामी शुरू कर दी। इसकी शुरुआत वेव मेगा सिटी सेंटर प्रा. लि. की प्रॉपर्टी से की गई है। बिल्डर की संपत्ति कुर्क करने के बाद उसकी नीलामी की जा रही है।  

ये भी पढ़ें: IPL WINNER 2023 से मिलिए..जिसने पलट दी हारी हुई बाजी

503 करोड़ के आरसी की होगी वसूली

जिला प्रशासन को 101 बिल्डर कंपनियों से 503 करोड़ की वसूली करनी हैं। इसके लिए तीनों तहसील से 40 टीमें जिला प्रशासन ने फील्ड में उतार रखी हैं। इनमें सबसे बड़ी बकाएदार बिल्डर कंपनी मेगा सिटी सेंटर प्रा. लि. है। इसके बाद लॉजिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर 38.57 करोड़ की आरसी की देनदारी है। रुद्रा बिल्डटेक होम्स की 30.73 करोड़ का आरसी है। सुपरटेक टाउनशिप पर 26 करोड़ की आरसी है। कॉसमाॉस इंफ्राटेक पर 26.71 करोड़ की आरसी है।

महागुन इंडिया पर 19.97 करोड़ की, रुद्रा बिल्डवेल प्रॉजेक्ट पर 17.11 करोड़ की, अजनारा रियलटेक पर 15.41 करोड़ की, जयप्रकाश असोसिएट्स पर 15.32 की, पार्श्वनाथ डवलपर पर 13.39 करोड़ की, जतस्या बिल्डर पर करोड़ की, अंतरिक्ष बिल्डर पर 4 करोड़ की है। यह आरसी के बड़े बकाएदार बिल्डर कंपनियां हैं। इसके अलावा बाकी पर 1 से 4 करोड़ तक की आरसी बकाया है।

वॉरंट जारी कर हिरासत में लिया

जिला प्रशासन की दादरी तहसील की टीम ने पिछले दो महीने की कार्रवाई में कई बिल्डर कंपनियों के प्रतिनिधियों के गिरफ्तारी के वॉरंट भी जारी कर रखे हैं। इनमें रुद्रा, जतस्या और अंतरिक्ष बिल्डर कंपनियों के मालिकों के वॉरंट जारी कर रखे हैं।  

READ: Noida-Greater noida builder-khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News,