IPL WINNER 2023 से मिलिए..जिसने पलट दी हारी हुई बाजी

खेल

samarth, Khabrimedia.com

29 मई 2023..बारिश की लुकाछिपी के बीच रात 12.10 पर शुरु हुआ मुकाबला..और कुछ ही घंटे में मिल गया विजेता.. धोनी की सेना एक बार फिर IPL की Winner बन गई..इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया। 
चेन्नई सुपरकिंग्स ने बेहद रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। 
मैच के हीरो रहे रविंद्र जडेजा ने आखिर के दो गेंदों में 10 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। साथ ही हारी हुई बाजी भी पलट दी। जडेजा ने 250 के स्ट्राइक रेट से 6 गेंदों में 15 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।
चेन्नई की तरफ से डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके साथ ही धोनी की सेना 5वीं बार IPL का खिताब जीतने में कामयाब रही। और मुंबई इंडियंस की 5 बार ट्रॉफी जीतने के खिताब की बराबरी कर ली। चेन्नई सुपरकिंग्स को 15 ओवर में 171 रन बनाने का टारगेट दिया गया था। जिसे उसने आखिरी गेंद पर पूरा कर लिया। 
इसके पहले गुजरात टाइटंस ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 214 रन बनाए गुजरात titans की तरफ़ से साई सुदर्शन ने 47 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 96 रनों की शानदार पारी खेली। लेकिन ये पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी..और इस तरह IPL 2023 का रोमांचक सफर यहीं ख़त्म हुआ...चेन्नई ने 2010..2011.. 2018..2021 और 2023 में ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.. 

READ: IPL WINNER 2023-CHENNAI SUPER KINGS-CSK WON AIGAINST GT-khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News,