Shani Dev: न्याय के देवता शनि देव जल्द ही अपनी चाल बदलने वाले हैं।
Shani Dev: अगर आपकी किस्मत (Luck) लंबे समय से साथ नहीं दे रही थी और आप परेशानियों के दौर से गुजर रहे हैं, तो अब राहत की घड़ी नज़दीक आ रही है। न्याय के देवता शनि देव (Lord Shani) जल्द ही अपनी चाल बदलने वाले हैं, और इस बार उनका नक्षत्र परिवर्तन कुछ खास राशियों (Zodiac Signs) के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: कभी भी घर की इस दिशा में ना लगाएं टीवी!

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि 28 अप्रैल को सुबह 7:52 बजे, शनि देव (Lord Shani) पूर्वाभाद्रपद से उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और वो भी अपने ही नक्षत्र में। ज्योतिष के मुताबिक, जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में आता है, तो उसका प्रभाव कई गुना अधिक फलदायी हो सकता है।
ऐसे में मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए ये समय एक बंपर बदलाव और प्रगति का संकेत दे रहा है। रुके हुए काम बनेंगे, करियर में उछाल आएगा और आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा।
इन राशियों की चमकेगी किस्मत
मिथुन राशि (Gemini)
शनि देव मिथुन राशि के दसवें भाव में गोचर करेंगे, जो कर्म और करियर का भाव होता है। इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों को लंबे समय से अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक विवादों का समाधान होगा और जीवन में सकारात्मकता लौटेगी। करियर में तरक्की, पदोन्नति और आर्थिक स्थिति में मजबूती के संकेत हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और अनावश्यक खर्चों पर भी अंकुश लग सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से शुभ रहेगा, क्योंकि शनि तीसरे भाव में आ रहे हैं और साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो चुका है। यह समय आत्मविश्वास, साहस और निर्णय क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के संकेत हैं, खासकर वे लोग जो मार्केटिंग, नेटवर्किंग या पब्लिक डीलिंग से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा लाभ मिलेगा। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे और नई संपत्ति की योजना बन सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है, लेकिन शनि के अपने ही नक्षत्र में आने से राहत और सफलता दोनों मिलने के प्रबल योग हैं। शनि दूसरे भाव में स्थित होंगे, जिससे आर्थिक सुधार, आय में वृद्धि और बचत के अवसर बनेंगे। विदेश से आय या निवेश के रास्ते खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं और व्यवसाय में स्थिरता आएगी। परिवारिक जीवन भी पहले से बेहतर होगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तुलसी का सूखना ..किस बात की तरफ़ इशारा करता है?
शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन क्यों है खास?
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शनि (Uttarabhadrapad Nakshatra Shani) का ही स्वामित्व वाला है और इसकी राशि होती है मीन। शनि का अपने ही नक्षत्र में गोचर करना दुर्लभ संयोग होता है, और इसका प्रभाव एक बार में 27 वर्षों के बाद देखने को मिलता है। यही कारण है कि इस बदलाव को ज्योतिषशास्त्र में अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।
