Jabalpur

Jabalpur में महिला कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मध्यप्रदेश
Spread the love

Jabalpur News: समाज में लगातार बढ़ते साइबर अपराधों के बीच महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) की महिला आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष श्रद्धा तिवारी की पहल पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कंपनी के मुख्यालय जबलपुर में महिला कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ेः MP News: केन बेतवा लिंक परियोजना का PM मोदी ने किया शिलान्यास, CM मोहन यादव बोले- आज का दिन ऐतिहासिक

इस कार्यक्रम में एम.पी. ट्रांसको के विभिन्न विभागों जैसे मानव संसाधन एवं प्रशासन, योजना एवं रूपांकन, स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर, मानव संसाधन एवं विकास, परीक्षण एवं संचार, अउदा-संधा, अउदा-निर्माण, मुख्य वित्तीय अधिकारी और सी.आर.ए. संकाय में कार्यरत महिला कर्मियों को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर गहन जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ेः MP News: CM मोहन यादव ने सागर को दिया बड़ा गिफ्ट, बनेगी तीन नई नगर परिषद, होंगे ये काम

कार्यक्रम में आई.टी. विशेषज्ञ राहुल दादोरिया ने महिला कर्मचारियों को साइबर क्राइम से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनसे बचाव के उपायों से अवगत कराया। इसके अलावा, उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी विभिन्न अधिनियमों के बारे में भी बताया, जिससे वे अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहें।