भारत अपडेट से जुड़े अवनीश जैन..उत्तराखंड की कमान संभालेंगे

TV

नोएडा से लॉन्च हुए भारत अपडेट चैनल से बड़ी ख़बर आ रही है। चैनल ने अवनीश जैन को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया है। अवनीश जैन इसके पहले कई नैशनल/रीजनल चैनल की कमान संभाल चुके हैं। अवनीश जैन की ख़बरों के साथ राजनीति और प्रशासन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

खबरी मीडिया (राहुल मिश्रा) से बातचीत मे अवनीश जैन ने बताया कि वो भारत अपडेट चैनल से जुड़ गए हैं। चैनल के हेड विवेक पाठक और ललित सिंह ने उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। चैनल के चीफ विवेक पाठक ने खबरी मीडिया से बातचीत में बताया की चैनल की लॉन्चिंग बहुत जल्द होने वाली है। चैनल का दफ्तर नोएडा में सेक्टर 63 में है। सभी तैयारियां फाइनल स्टेज में है। चैनल मे वरिष्ठ लोगों की भर्ती की जा रही है।

ख़बरीमीडिया की तरफ से अवनीश जैन को नए सफर की ढेरों शुभकामनाएं।