Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल जा सकते हैं राज्यसभा ? आप ने दे दिया जवाब
Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के नाम की चर्चा इन दिनों सिसायी गलियारों में खूब सुनने को मिल रही है। आपको बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को विपक्ष की भूमिका मिलने के बाद ही दिल्ली (Delhi) से लेकर चर्चा की राजनीतिक में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उप चुनाव को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवारा ऐलान किया है। आप ने राज्यसभा के मैंबर संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) को उम्मीदवार बनाया है। इस के चलते जहां राजनीति गरमाई तेज हो गई है वहीं अरविंद केजरीवाल के पंजाब (Punjab) से राज्यसभा भेजने के अटकलें भी तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी (BJP) लगातार दावा कर रही हैं कि राज्यसभा मैंबर संजीव अरोड़ा की जगह अब अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजा जाएगा।
ये भी पढे़ंः Punjab News: CM भगवंत मान ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

बीजेपी व कांग्रेस ने खड़े किए सवाल
इस मुद्दे को लेकर पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने कहा कि सासंद संजीव अरोड़ा को पंजाब कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इसी के कारण उन्हें लुधियाने वेस्ट से टिकट मिला है। इस पूरे मामले से पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। वहीं ओर बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि केजरीवाल का पंजाब से राज्यसभा में नामांकन का रास्ता करना है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आप ने दावों को बताया गलच
विरोधी पार्टियों द्वारा दिए जा रहे बयानों को लेकर आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल न तो पंजाब के मुख्यमंत्री बन रहे हैं और न ही राज्यसभा में जा रहे हैं। विरोधियों द्वारा किए जा रहे दावे पूरी तरह से गलत हैं। ये सिर्फ अफवाह है जोकि विरोधी पार्टियों द्वारा फैलाई जार ही हैं। अभी चुनाव होने हैं उसके नतीजे आएंगे और फिर आगे की नीति बनाई जाएगी।
ये भी पढे़ंः Punjab News: लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के लिए ‘AAP’ ने संजीव अरोड़ा को बनाया उम्मीदवार
जानिए क्यो लगाई जा रही है अटकलें
बता दें कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के बड़ा और प्रमुख चेहरा हैं। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बना है। ऐसे में ये अटकलें लग रही हैं कि केजरीवाल राज्यसभा में संजीव अरोड़ा की जगह पर जाएंगे और यहां से वह नेशनल स्तर पर राजनीति करेंगे। क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार का अब फोक्स सिर्फ पंजाब और गुजरात पर है। वहीं अगर बात करें मनीष सिसोदिया की तो उन्हें भी पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनके पास प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव है।
