Punjab

Punjab News: CM भगवंत मान ने महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

पंजाब
Spread the love

Punjab के CM भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट के माध्यम से महाशिवरात्रि की बधाई दी।

Punjab News: देशभर में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के मौके पर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धालु विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक कर भगवान शिव (Lord Shiva) से आशीर्वाद ले रहे हैं। इस पावन अवसर पर पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने भी प्रदेशवासियों के लिए विशेष संदेश जारी किया है।
ये भी पढ़ेः Punjab: पंजाब के लोगों को मिलेगा बेहतर इलाज, अमृतसर में खुलेगा रोग रोकथाम केंद्र

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट के माध्यम से महाशिवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “आप सभी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शिव आप सभी को ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें।” इस संदेश के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह हाथ जोड़कर प्रणाम करने की मुद्रा में नजर आ रहे हैं।

पंजाब में शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पंजाब के विभिन्न शहरों जैसे लुधियाना, फरीदकोट, चंडीगढ़, और जालंधर में स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। भक्तों ने जलाभिषेक किया और महाशिवरात्रि के इस धार्मिक पर्व को धूमधाम से मनाया। पंजाब सरकार ने इस मौके पर शिवालयों में विशेष व्यवस्थाएं की थीं और प्रशासन को तैनात किया था। मुख्यमंत्री मान ने इस आयोजन की सफलता पर प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पर्व राज्य में धूमधाम से मनाया गया है।