Punjab

Punjab: CM मान की पत्नी ने किया पायल के प्राचीन शिव मंदिर में पूजन, राज्य की समृद्धि के लिए की कामना

पंजाब
Spread the love

Punjab: महाशिवरात्रि पर डॉ. गुरप्रीत कौर का पूजा-पाठ, पंजाब की खुशहाली की प्रार्थना की

Punjab News: देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। शिव मंदिर और शिवालयों पर भक्तों का हुजूम देखने को मिला। पंजाब में भी महाशिवरात्रि पर्व की धूम रही। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Singh Mann) की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान (Dr. Gurpreet Kaur Mann) ने महाशिवरात्रि के मौके पर पायल स्थित 553 साल पुराने शिव मंदिर (Shiv Temple) में दर्शन-पूजन कीं। आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान (Dr. Gurpreet Kaur Mann) ने शाम 4 बजे मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और पंजाब की समृद्धि के लिए कामना की।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann की पहल.. 4 ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ियों को मिली PCS सेवा में नियुक्ति

पूजन करने के बाद डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा कि उन्होंने काफी समय पहले इस मंदिर में दर्शन करने की इच्छा जताई थी। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के पायल विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा से भी इस बारे में कई बार चर्चा हुई थी। भगवान शंकर के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मंदिर में उन्हें आत्मिक शांति का अनुभव हुआ। वहां मौजूद महिला श्रद्धालुओं से भी उनकी मुलाकात हुई।

ये भी पढे़ंः Punjab: ‘अगर हो सके तो अपने विधायकों को इकट्ठा करके दिखा दो..’ CM Mann ने बाजवा को दी चुनौती

Pic Social Media

इसी दौरान खन्ना की एसएसपी और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) की पत्नी डॉ. ज्योति यादव ने जीटी रोड स्थित सरस्वती मंदिर में पूजा-अर्चना की। डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि पुलिस जिला खन्ना के 88 मंदिरों में शिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। समराला में चहलां और पायल के 2 प्राचीन मंदिरों में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। सभी मंदिरों में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25