बच्चन ने दिया था ट्रोलिंग पर जवाब
Amitabh Bachchan: फोन कॉल करने पर अब आपको हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज में साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) के खिलाफ जागरूकता संदेश नहीं सुनाई देगा। सरकार ने इस जागरूकता अभियान को आज, 26 जून 2025 से बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस अभियान के तहत अमिताभ बच्चन की प्री-रिकॉर्डेड आवाज में लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी जाती थी।

ट्रोलिंग का सामना कर रहे थे अमिताभ
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की आवाज को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके इस जागरूकता संदेश के लिए भी खूब पसंद किया जाता था। लेकिन, हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस कॉलर ट्यून को लेकर उन्हें ट्रोल किया। कुछ लोगों का कहना था कि आपात स्थिति में यह संदेश अनावश्यक लगता है और कॉल कनेक्ट होने में देरी होती है।

ये भी पढ़ेंः Train Fare: ट्रेन से सफ़र करने वालों की जेब कटने वाली है!
अमिताभ ने दिया था जवाब
हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्रोलिंग का जवाब देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था, ‘जी हां हिजूर, मैं भी एक प्रशंसक हूं, तो!!!?’ इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘तो फोन पर बोलना बंद करो भाई।’ इसके जवाब में अमिताभ ने लिखा, ‘सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।’
इस जागरूकता अभियान का मकसद लोगों को साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए शिक्षित करना था। अमिताभ की आवाज में यह संदेश देशभर में लाखों लोगों तक पहुंचा, लेकिन अब सरकार ने इसे बंद करने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़ेंः Air India Plane Crash: हां मैंने क्रैश करवाया प्लेन, लड़की का खतरनाक कबूलनामा!
इस कॉलर ट्यून के बंद होने पर जहां कुछ लोग राहत महसूस कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि साइबर फ्रॉड जैसे मुद्दे पर जागरूकता अभियान की आवश्यकता अभी भी बनी हुई है। लेकिन, अब कॉल करते समय अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई नहीं देगी।
