Train Fare

Train Fare: ट्रेन से सफ़र करने वालों की जेब कटने वाली है!

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Train Fare: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।

Train Fare: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बता दें कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 1 जुलाई 2025 से कुछ श्रेणियों के टिकटों के दाम (Ticket Prices) बढ़ाने का ऐलान किया है। इस फैसले से AC और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा करने वालों को अब ज्यादा किराया देना होगा। लेकिन, लोकल ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Pic Social Media

किन ट्रेनों के किराए में होगी बढ़ोतरी?

AC क्लास: AC टिकटों में सबसे अधिक बढ़ोतरी की गई है। अब यात्रियों को प्रति किलोमीटर 2 पैसे अतिरिक्त देने होंगे।

सामान्य द्वितीय श्रेणी (Second Class): 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए किराए में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन 500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर प्रति किलोमीटर आधा पैसा अतिरिक्त देना होगा।

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें (Non-AC): इन ट्रेनों में प्रति किलोमीटर 1 पैसा अतिरिक्त किराया देना होगा।

ये भी पढ़ेंः Ola-उबर को गुड बाय, क्योंकि आपके लिए सरकार ला रही है…!

इन यात्रियों को मिलेगी राहत

शहरी ट्रेनें: लोकल ट्रेनों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।

मासिक सीजन टिकट: मंथली पास की दरों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ेंः FasTag: क्या आपने भी फास्टैग का सालाना 3 हज़ार का रिचार्ज करवाया है?

टिकट बुकिंग के नए नियम

रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। पहले यात्रा से 4 घंटे पहले ही टिकट कन्फर्मेशन का पता चलता था, लेकिन अब नया सिस्टम लागू किया जा रहा है। इसके तहत कन्फर्म सीटों का चार्ट यात्रा से 24 घंटे पहले जारी होगा। इस नए सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट 6 जून 2025 से राजस्थान के बीकानेर डिविजन में शुरू हो चुका है। अभी यह एक ट्रेन तक सीमित है और रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इसमें अब तक कोई समस्या नहीं आई है। अधिकारियों ने कहा कि इस सिस्टम को कुछ हफ्तों तक परखा जाएगा, जिसके बाद इसे अन्य डिवीजनों में लागू करने पर विचार किया जाएगा।