Airline Fare: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है।
Airline Fare: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों (Passengers) के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब एक ही रूट पर उड़ान भरने वालों को किराए (Rent) में उतार-चढ़ाव की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। सरकारी विमानन कंपनी एलायंस एयर (Alliance Air) ने यात्रियों के लिए एक अनोखी योजना की शुरुआत की है, जिससे हवाई किरायों में पारदर्शिता और स्थिरता आएगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?
‘फेयर से फुरसत’ योजना की हुई शुरुआत
आपको बता दें कि नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु (Minister Ram Mohan Naidu Kinjarapu) ने एलायंस एयर की नई योजना ‘फेयर से फुरसत’ (Fare Se Fursat) का उद्घाटन किया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को डायनामिक प्राइसिंग से राहत देना है जिससे अब हवाई किराया मांग और समय के अनुसार नहीं बदलेगा।

बुकिंग की तारीख बदलने पर भी रहेगा किराया समान
इस नई पहल के तहत एलायंस एयर (Alliance Air) ने यह तय किया है कि किसी भी रूट पर बुकिंग की तारीख बदलने पर भी टिकट का किराया समान रहेगा। इसका मतलब यह हुआ कि चाहे आप उड़ान के दिन टिकट खरीदें या कई दिन पहले बुक करें किराया एक जैसा ही रहेगा। यह कदम अंतिम समय में बढ़ने वाले टिकट दामों से यात्रियों को राहत देगा और किरायों में पारदर्शिता लाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
31 दिसंबर तक चलेगा पायलट प्रोजेक्ट
‘फेयर से फुरसत’ योजना लागू कर दी गई है, जो 31 दिसंबर 2025 तक चुनिंदा मार्गों पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित की जाएगी। इस दौरान एलायंस एयर यात्रियों की प्रतिक्रिया और योजना की व्यावहारिकता का मूल्यांकन करेगी। कंपनी का फोकस विशेष रूप से मध्यम वर्ग और छोटे शहरों के यात्रियों को सस्ती और स्थिर किरायों की सुविधा देना है।

मंत्री बोले- पारदर्शिता और सुलभता की दिशा में बड़ा कदम
उद्घाटन के मौके पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि यह पहल हवाई यात्रा में पारदर्शिता बढ़ाने और खर्च की चिंता कम करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि एलायंस एयर, सरकारी क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना ‘उड़ान’ (UDAN) का एक अहम हिस्सा है, जो देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों को जोड़कर भारत में हवाई संपर्क को सशक्त बना रही है।
ये भी पढ़ेंः Apple Share: सिर्फ 2 लाख रुपये में बेच दिए 26 लाख करोड़ के ऐपल के शेयर, नहीं तो..!
यात्रियों को मिलेगा स्थिर और किफायती सफर का अनुभव
एलायंस एयर की इस योजना से अब यात्रियों को एक ही रूट पर किराए में एकरूपता का अनुभव मिलेगा। योजना का लक्ष्य है कि लोग बिना किराए की चिंता किए अधिक यात्रा करें, जिससे क्षेत्रीय उड़ानों की मांग और हवाई कनेक्टिविटी दोनों में वृद्धि हो।
