CM हेमंत सोरेन ने कहा, आदिवासी समाज देश की मज़बूत नींव
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कांके रोड स्थित अपने आवासीय परिसर (Housing Complex) में देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों आदिवासी प्रतिनिधियों (Tribal Representatives) का हार्दिक स्वागत किया। प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि आज पूरा आदिवासी समाज हेमंत सोरेन जैसे सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

झारखंड की धरती को बताया वीरता और स्वाभिमान का प्रतीक
मुलाकात के दौरान सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि झारखंड की यह पावन धरती वीरता, संघर्ष और स्वाभिमान की जीवंत मिसाल रही है। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन सहित तमाम आदिवासी वीर-वीरांगनाओं को याद करते हुए कहा कि जनजातीय समाज ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के भारत के निर्माण तक ऐतिहासिक योगदान दिया है।
संस्कृति, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बताया शीर्ष प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों की रक्षा झारखंड सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने गर्व से बताया कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहाँ सरकारी खर्चे पर आदिवासी छात्र-छात्राएं विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही प्रकृति के उपासक आदिवासी समाज के संरक्षण के लिए पर्यावरण बचाना सबकी साझा जिम्मेदारी है।

‘सशक्त आदिवासी समाज ही मजबूत भारत की नींव बनेगा’- सीएम हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पूरे देश में आदिवासी समाज को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने विश्वास दिलाया, ‘एक सशक्त और आत्मनिर्भर आदिवासी समाज ही भविष्य के मजबूत भारत की नींव बन सकता है।’
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत से मिले तेलंगाना के डिप्टी सीएम, तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट में आने का दिया न्योता
देशव्यापी जनसंपर्क अभियान की बड़ी घोषणा
मुलाकात में सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने ऐलान किया कि आने वाले दिनों में वे स्वयं देश के कोने-कोने में जाकर आदिवासी समाज के अधिकारों और पहचान को मजबूत करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी आवाज अब सिर्फ संघर्ष तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राष्ट्रीय नीति-निर्माण के केंद्र में पहुंचेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कई राज्यों से प्रतिनिधियों ने जताया समर्थन
गुजरात, महाराष्ट्र, असम, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मणिपुर सहित दर्जनों राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने झारखंड सरकार की आदिवासी-हितैषी नीतियों को ऐतिहासिक करार देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री चमरा लिंडा, विधायक कल्पना सोरेन, अशोक चौधरी सहित सैकड़ों आदिवासी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: सिकनी कोयला परियोजना फिर शुरू होने को तैयार, हेमंत सरकार की बड़ी पहल से मिलेगी नई रफ्तार
आदिवासी समाज के लिए सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) का यह सशक्त संदेश और सक्रिय पहल देशभर में नई उम्मीद जगा रही है।
