AajTak: देश के प्रतिष्ठित मीडिया नेटवर्क में शुमार में आजतक (AajTak) ने हिंदी टीवी न्यूज एंकर्स की वेकेंसी निकाली है। इसके लिए चैनल की तरफ से विज्ञापन जारी किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह पद नोएडा के लिए है और इसके लिए 5 से 8 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। खास बात यह है कि यह भूमिका केवल स्क्रिप्ट पढ़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें तेजी से फैसले लेने, ब्रेकिंग न्यूज को संभालने और ऑन-स्क्रीन भरोसेमंद उपस्थिति दिखाने की अपेक्षा की गई है। यह अवसर उन पत्रकारों के लिए है जो लाइव न्यूज की चुनौती को समझते हैं और दर्शकों से सीधे जुड़ने की क्षमता रखते हैं।

इस भूमिका में चयनित उम्मीदवार को लाइव बुलेटिन, ब्रेकिंग न्यूज और खास कार्यक्रमों को एंकर करना होगा। इसके अलावा बड़े न्यूज इवेंट्स के दौरान कवरेज को लीड करना, स्टोरी आइडियाज में योगदान देना और ग्राउंड रिपोर्टिंग से जुड़े पहलुओं में भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। साथ ही टीवी और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म पर दर्शकों से जुड़ाव बनाए रखना भी अहम जिम्मेदारी होगी।
उम्मीदवार के पास हिंदी न्यूज एंकरिंग या रिपोर्टिंग में 5-8 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा मजबूत आवाज, स्पष्ट उच्चारण, बेहतरीन स्क्रीन प्रेजेंस और तेज न्यूज सेंस जरूरी है। तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और शिफ्ट के अनुसार काम करने का लचीलापन भी आवश्यक है।
चैनल ने साफ किया है कि यह भूमिका उन लोगों के लिए है जो सिर्फ न्यूज पढ़ना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार यहां Click आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।
