आज कौन-सा त्यौहार है? जाने साल 2024 में आने वाले सभी त्योहारों की लिस्ट

Life Style TOP स्टोरी Trending

Festivals List In 2024: नया साल 2024 की शुरुआत में बस कुछ ही दिन बाकी है। सोमवार से नए साल (New Years) की शुरुआत होगी। ऐसे में मन में यह जानने की इच्छा सभी के मन में है कि साल 2024 में कब और कौन-सा त्यौहार मनाया जाएगा। भारत एक त्योहार (Festival) प्रधान देश है। ऐसे में हर महीने ही कई महत्वपूर्ण (Important) त्योहार पड़ते है। आइए जानते है साल 2024 का त्योहार…।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः न्यू ईयर मनाने का बेस्ट डेस्टिनेशन..नहीं मिलेगा गाड़ियों का लंबा जाम

Pic Social Media

नए साल की शुरुआत के साथ ही लोगों में प्रमुख त्योहारों (Festivals) का इंतजार भी शुरू हो जाता है। हिंदू धर्म में सभी व्रत-त्योहार पंचांग (Panchang) की तिथियों के मुताबिक ही मनाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले साल में प्रमुख त्योहार जैसे- होली, दीपावली, नवरात्र और दशहरा आदि कब मनाए जाएंगे।

साल 2024 में आने वाले प्रमुख त्योहारों की लिस्ट

15 जनवरी – दिन सोमवार – मकर संक्रांति (Makar Sankranti)
इस बार भी मकर संक्रांति 15 जनवरी सोमवार को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति का पर्व नई फसल और नई ऋतु के आगमन का पर्व है। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करने पर ही मकर संक्रांति पर्व मनाया जाता है। यह त्योहार कई राज्यों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
8 मार्च 2024 – महाशिवरात्रि (Mahashivratri)
शिव भक्त महाशिवरात्रि का बड़े ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। साल 2024 के मार्च महीने की 8 तारीख को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।
24 मार्च 2024 – होली (Holi)
होली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को रंगों का त्योहार होली मनाई जाती है। इससे एक दिन पूर्व होलिका दहन मनाया जाता है। एक-दूसरे को रंग लगाकर यह पर्व मनाया जाता है।
9 से 17 अप्रैल 2024 – चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navaratri)
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। यह त्योहार हिंदू नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि का आरंभ 9 अप्रैल 2024 से हो रहा है जो 17 अप्रैल 2024 तक मनाई जाएगी।
19 अगस्त 2024 – रक्षाबंधन (Raksha Bandhan)
रक्षा बंधन जिसे राखी के नाम से भी जाना जाता है। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। रक्षाबंधन एक प्राचीन हिंदू त्योहार है। इस विशेष दिन पर सभी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है। और उनके सफल जीवन के लिए भगवान प्रर्थना करती है।
26 अगस्त 2024 – जन्माष्टमी (Janmashtami)
इस खास अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-व्रत करने का विधान है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख बेहद प्रिय है।
3 से 11 अक्टूबर 2024 – नवरात्रि (Navratri)
सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है। माता रानी को प्रसन्न करने के लिए सभी लोग नवरात्रि के 9 दिनों तक नवदुर्गा के स्वरूप की पूजा आराधना करते है।
12 अक्टूबर 2024 – दशहरा (Dusshera)
दशहरा जिसे विजयदशमी के रूप में भी जाना जाता है। दशहरा देश में हिंदू समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरे का पर्व मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी। भारत के लोग दशहरे को बुराई पर अच्छाई की जीत के सम्मान में जश्न मनाते हैं।
31 अक्टूबर 2024 – दिवाली (Diwali)
दिवाली को दीप उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। दिये और लाइट्स से ही दिवाली की रौनक आती है। प्रत्येक साल में कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दिवाली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की स्वागत के लिए हर जगह दिये जलाए जाते हैं।

पौष माह के त्यौहार जानिए क्या है महत्व?

पौष माह (Pausha Mmonth) में भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस माह में भगवान सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करते है। जिसकी वजह से मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसे में मान्यता है कि पौष माह में पूर्वजों को पिंडदान करने से उन्हें बैकुंठ की प्राप्ति होती है। साथ ही पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।
धार्मिक मत है कि इस माह में भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करने से बल, बुद्धि और धन की प्राप्ति होती है। इस माह में गरीब लोगों को गर्म कपड़े समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए।

Pic Social Media

साल 2024 की सुबह सूरज (Sun) की किरण लोगों की जिंदगी में एक रौशनी लेकर आती है। यही वजह है कि हर कोई नए साल का स्वागत धूमधाम के साथ मनाते हैं। आज हम बात करेंगे कि साल 2024 में आने वाले प्रमुख बड़े व्रत-त्यौहार किस-किस दिन पड़ने वाले हैं।

जनवरी (January) साल 2024 व्रत-त्यौहार की लिस्ट

07 जनवरी दिन रविवार – सफला एकादशी व्रत
14 जनवरी दिन रविवार – लोहड़ी, विनायक चतुर्थी
15 जनवरी दिन सोमवार – मकर संक्रांति, उत्तरायणी, पोंगल
17 जनवरी दिन मंगलवार – गुरु गोबिंद सिंह जयंती
21 जनवरी दिन रविवार – पुत्रदा एकादशी व्रत

फरवरी (February) साल 2024 व्रत-त्यौहार की लिस्ट

06 फरवरी दिन मंगलवार – षटतिला एकादशी व्रत
09 फरवरी दिन शुक्रवार – मौनी अमावस्या
14 फरवरी दिन बुधवार – बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
20 फरवरी दिन मंगलवार – जया एकादशी व्रत

मार्च (March) साल 2024 व्रत-त्यौहार की लिस्ट

04 मार्च दिन सोमवार – जानकी जयंती
06 मार्च दिन बुधवार – विजया एकादशी
08 मार्च दिन शुक्रवार – महाशिवरात्रि
20 मार्च दिन बुधवार – आमलकी एकादशी व्रत
24 मार्च दिन रविवार – होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
25 मार्च दिन सोमवार – होली, चंद्र ग्रहण, चैतन्य महाप्रभु जयंती
30 मार्च दिन शनिवार – रंग पंचमी

अप्रैल (April) साल 2024 व्रत-त्यौहार की लिस्ट

02 अप्रैल मंगलवार – शीतला अष्टमी
05 अप्रैल शुक्रवार – पापमोचनी एकादशी
08 अप्रैल सोमवार – चैत्र अमावस्या, सोमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण
09 अप्रैल मंगलवार – चैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती
14 अप्रैल रविवार – यमुना छठ
16 अप्रैल मंगलवार – रामनवमी
17 अप्रैल बुधवार – चैत्र नवरात्रि पारणा, रामनवमी
19 अप्रैल शुक्रवार – कामदा एकादशी
21 अप्रैल रविवार – प्रदोष व्रत शुक्ल, महावीर स्वामी जयंती
23 अप्रैल मंगलवार – चैत्र पूर्णिमा व्रत, हनुमान जयंती,

मई (May) साल 2024 व्रत-त्यौहार की लिस्ट

04 मई दिन शनिवार – वरुथिनी एकादशी व्रत
10 मई दिन बुधवार – परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया
15 मई दिन बुधवार – बगलामुखी जयंती
17 मई दिन शुक्रवार – सीता नवमी
19 मई दिन रविवार – मोहिनी एकादशी व्रत
23 मई दिन गुरुवार- बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत
24 मई दिन शुक्रवार – नारद जयंती, ज्येष्ठ माह

जून (June) साल 2024 व्रत-त्यौहार की लिस्ट

02 जून दिन रविवार – अपरा एकादशी व्रत
06 जून दिन गुरुवार – वट सावित्री व्रत
16 जून दिन रविवार – गंगा दशहरा
17 जून दिन सोमवार – गायत्री जयंती
18 जून दिन मंगलवार – निर्जला एकादशी
22 जून दिन शनिवार – वट पूर्णिमा व्रत

जुलाई (July) 2024 व्रत-त्यौहार की लिस्ट

02 जुलाई दिन मंगलवार – योगिनी एकादशी व्रत
06 जुलाई दिन शनिवार – आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
07 जुलाई दिन रविवार- जगन्नाथ रथ यात्रा
17 जुलाई दिन बुधवार – देवशयनी एकादशी व्रत
21 जुलाई दिन रविवार – व्यास पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा
22 जुलाई दिन सोमवार – सावन माह प्रारंभ सावन का पहला सोमवार
22 जुलाई दिन मंगलवार – पहला मंगला गौरी व्रत
29 जुलाई दिन सोमवार – सावन का दूसरा सोमवार
30 जुलाई दिन मंगलवार – दूसरा मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई दिन बुधवार – कामिका एकादशी व्रत

अगस्त (August) साल 2024 व्रत-त्यौहार की लिस्ट

05 अगस्त दिन सोमवार – सावन का तीसरा सोमवार
06 अगस्त दिन मंगलवार – मंगला गौरी व्रत
07 अगस्त दिन बुधवार – हरियाली तीज
08 अगस्त दिन गुरुवार – विनायक चतुर्थी
09 अगस्त दिन शुक्रवार – नाग पंचमी
12 अगस्त दिन सोमवार – सावन का चौथा सोमवार
13 अगस्त दिन मंगलवार – मंगला गौरी व्रत
16 अगस्त दिन शुक्रवार – श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत,वरलक्ष्मी व्रत, वरलक्ष्मी व्रत
19 अगस्त दिन सोमवार – रक्षा बंधन, सावन का पांचवा सोमवार, श्रावण पूर्णिमा व्रत
22 अगस्त दिन गुरुवार – कजरी तीज, संकष्टी चतुर्थी
24 अगस्त दिन शनिवार – बलराम जयंती
26 अगस्त दिन सोमवार – जन्माष्टमी

सितंबर (September) 2024 व्रत-त्यौहार की लिस्ट

02 सितंबर दिन सोमवार – सोमवती अमावस्या
06 सितंबर दिन शुक्रवार – हरतालिका तीज
07 सितंबर दिन शनिवार – गणेश उत्सव शुरू, गणेश चतुर्थी
08 सितंबर दिन रविवार – ऋषि पंचमी
11 सितंबर दिन बुधवार – महालक्ष्मी व्रत शुरू, राधा अष्टमी
14 सितंबर दिन शनिवार – परिवर्तिनी एकादशी व्रत
15 सितंबर दिन रविवार – प्रदोष व्रत, वामन जयंती, ओणम
16 सितंबर दिन सोमवार – विश्वकर्मा जयंती, कन्या संक्रांति
17 सितंबर दिन मंगलवार – गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
18 सितंबर दिन बुधवार – पितृ पक्ष प्रारंभ, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण
25 सितंबर दिन बुधवार – जीवित्पुत्रिका व्रत

अक्टूबर (October) 2024 व्रत-त्यौहार की लिस्ट

03 अक्टूबर दिन गुरुवार – घटस्थापना, शरद नवरात्रि
11 अक्टूबर दिन शुक्रवार – दुर्गा नवमी पूजा, दुर्गा अष्टमी पूजा
12 अक्टूबर दिन शनिवार – दशहरा
13 अक्टूबर दिन रविवार – दुर्गा विसर्जन
14 अक्टूबर दिन सोमवार – पापांकुशा एकादशी व्रत
20 अक्टूबर दिन रविवार – करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी
28 अक्टूबर दिन सोमवार – रमा एकादशी व्रत
29 अक्टूबर दिन मंगलवार – धनतेरस, प्रदोष व्रत

नवंबर (November) साल 2024 व्रत-त्यौहार की लिस्ट

01 नवंबर दिन शुक्रवार – दिवाली, कार्तिक अमावस्या
02 नवंबर दिन शनिवार – गोवर्धन पूजा
03 नवंबर दिन रविवार – भाई दूज
07 नवंबर दिन गुरुवार – छठ पूजा
12 नवंबर दिन मंगलवार – देवोत्थान एकादशी
15 नवंबर दिन शुक्रवार – कार्तिक पूर्णिमा व्रत
26 नवंबर दिन मंगलवार – उत्पन्ना एकादशी

दिसंबर (December) साल 2024 व्रत-त्यौहार की लिस्ट

01 दिसंबर दिन रविवार – मार्गशीर्ष अमावस्या
11 दिसंबर दिन बुधवार – मोक्षदा एकादशी व्रत
15 दिसंबर दिन रविवार – मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत, धनु संक्रांति
26 दिसंबर दिन गुरुवार – सफला एकादशी व्रत
30 दिसंबर दिन सोमवार – पौष अमावस्या