नोएडा एक्सटेंशन में NEET-UG की छात्रा ने क्यों किया सुसाइड?

दिल्ली NCR
Spread the love

दर्दनाक खबर ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 151 की सोसायटी जेपी अमन(Jaypee Aman) से आ रही है। जहां एक युवती ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। जिसके बाद घायल अवस्था में उसे  अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक मृतका की पहचान संपदा के रूप में हुई है।

Pic-Gulynews.com

आत्महत्या की वजह

जांच में यह सामने आया है की संपदा ने नीट यूजी (NEET-UG) की परीक्षा दी थी, जिसमें वह फेल हो गई थी। परीक्षा में फेल होने के बाद डिप्रेशन में आकर सुबह करीब 11 बजे जेपी अमन के टावर की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। ऊंचाई से जमीन पर गिरने के कारण संपदा की मौत (Death) हो गई। घटना के बाद नालेज पार्क थाने की पुलिस जांच में जुट गई है।

READ: Noida Extension, NEET-UG Student, Suicide, khabrimedia, Latest Greater Noida News