न्यूज़24 से यहां जा रहे हैं पत्रकार आकाश सिन्हा

TV
Spread the love

टीवी पत्रकार आकाश दीप सिन्हा(Akash Deep Sinha) और न्यूज़24(News24) की राहें जुदा हो गई है। आकाश सिन्हा ने संस्थान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आकाश का नया ठिकाना टीवी9 भारतवर्ष होगा। आकाश बतौर डिप्टी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर(Deputy Executive Producer) चैनल ज्वाइन करेंगे। न्यूज़24 में आकाश Associate Executive producer के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। आकाश न्यूज़24 के 8 बजे के प्राइम टाइम शो Prime Time Exclusive में अहम भूमिका निभा रहे थे। आकाश प्रोग्रामिंग के साथ शानदार वॉयस ओवर के लिए जाने जाते हैं।

16 साल के मीडिया करियर में आकाश ने शुरुआत साधना न्यूज़ से की। फिर खबर भारती, न्यूज़24, ज़ी न्यूज़ होते हुए इंडिया टीवी पहुंचे। करीब 5 सालों तक आकाश इंडिया टीवी के स्पेशल प्रोग्रामिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

खबरीमीडिया की तरफ से आकाश सिन्हा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Aakash Deep Sinha, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism