नोएडा एक्सटेंशन में युवती की हत्या, 3 महीने पहले हुई थी शादी, आरोपी के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप

दिल्ली NCR
Spread the love

रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थाना क्षेत्र के घरबरा इलाके की है। जहां पति ने शादी के महज 3 महीने बाद ही अपनी नवविवाहित पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। और खुद को भी घायल कर लिया।

खबरों के मुताबिक उसकी पत्नी का पड़ोसी युवक से बात करना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर बहस हुई और फिर आरोपी ने हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

 

क्रेडिट-न्यूज़24

स्थानीय लोगों के मुताबिक इकोटेक- 1 क्षेत्र के घरबरा गांव में रहने वाले रवि की शादी मार्च में काजल के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। फिलहाल पुलिस हर मामले से हत्या की वजह जानने में जुट गई है।