Greater Noida West: गैलेक्सी रॉयल में 48 घंटे से पानी नहीं..बिजली पर भी संकट

दिल्ली NCR
Spread the love

Jyoti Shinde,Editor

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी गैलेक्सी रॉयल (Greater Noida West-Galaxy Royal) सोसायटी में पिछले 48 घंटे से हाहाकार मचा है। 48 घंटे से सोसायटी में पानी नहीं है। रह रहकर बिजली भी आ-जा रही है। जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। और आज गुस्साए लोगों ने गौर सिटी-2 की तरफ जाने वाली सड़क जाम कर दी। लोगों ने बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया है।

गैलेक्सी रॉयल के निवासी निशांत शेखर जो गौतमबुद्ध नगर पूर्वांचल मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं का साफ कहना है कि ये समस्या आज की नहीं बल्कि पिछले 4 सालों से चली आ रही है। स्थानीय लोग बिल्डर से मिन्नतें कर-कर के थक चुके हैं। लेकिन अब और नहीं। अब जब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकल जाता तब तक चक्का जाम चलता रहेगा। अगर आगे भी यही स्थिति रही तो लोग सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन भी करने के लिए तैयारी कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Maa Vaishno देवी का वो ‘रहस्य’ जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे

ये भी पढ़ें: KOTA जंक्शन..बच्चों के बनते-बिगड़ते सपनों का सच!

आपको बता दें गैलेक्सी रॉयल सोसायटी गौर सिटी 2(Gaur City) में आता है। जहां 2500 परिवार रहते हैं। लेकिन बिजली-पानी की समस्या से यहां फ्लैट लेने वाले खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

READ: Noida news-Greater Noida News-khabrimedia-latest local news-latest noida news-latest greater noida news,khabrimedia, Latest News Top news-Latest Noida news-latest News-Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi